—–Harry Potter and the Deathly Hallows
Chapter 5 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े —— जे.के रॉलिंग
अध्याय पाँच
धराशायी योद्धा ‘हैग्रिड’
हैरी धातु और चमड़े के कबाड़े के बीच पड़ा हुआ था। जब उसने खड़े होने की कोशिश की, तो उसके हाथ कीचड़ वाले पानी में कई इंच धंस गए। वह यह नहीं समझ पाया कि वोल्डेमॉर्ट कहाँ चला गया। उसे लग रहा था कि वोल्डेमॉर्ट किसी भी पल अँधेरे में से निकलकर उस पर हमला कर देगा। कोई गर्म और गीली चीज़ उसके माथे से रिस रही थी और उसकी ठुड्डी से होती हुई नीचे फिसल रही थी। वह रेंगकर पोखर में से बाहर निकला और ज़मीन पर पड़ी हैग्रिड की विशाल, स्याह आकृति की तरफ़ लड़खड़ाते हुए बढ़ा।
‘हैग्रिड? हैग्रिड, कुछ बोलो -‘ ,
लेकिन हैग्रिड हिला तक नहीं।
‘वहाँ कौन है ? क्या पॉटर है ? क्या तुम हैरी पॉटर हो
हैरी उस आदमी की आवाज़ नहीं पहचान पाया। तभी एक महिला चिल्लाई, ‘टेड, उन लोगों के साथ दुर्घटना हो गई है! बगीचे में गिर गए हैं!’ हैरी का सिर घूम रहा था।
‘हैग्रिड,’ उसने मूर्खतापूर्ण ढंग से दोहराया और उसके घुटने जवाब दे गए।
इसके बाद जब उसे होश आया, तो वह तकियों पर पीठ के बल लेटा हुआ था और उसकी पसलियों तथा दाहिने हाथ में जलन हो रही थी। उसका टूटा हुआ दाँत फिर उग आया था, लेकिन उसके माथे का निशान अब भी टीस मार रहा था।
‘हैग्रिड ?’
धराशायी योद्धा
उसने अपनी आँखें खोलीं। वह लैंप से रोशन एक अनजान सिटिंग रूम में सोफे पर लेटा था। उसका गीला और कीचड़ में सना हुआ बैग फ़र्श पर कुछ दूर पड़ा था। सफ़ेद बालों और बड़ी तोंद वाला एक आदमी हैरी को चिंता से देख रहा था।
‘हैग्रिड ठीक है, बेटे,’ उस आदमी ने कहा, ‘मेरी पत्नी इस वक्त उसकी देखभाल कर रही है। तुम्हें कैसा लग रहा है? कोई और चीज़ टूटी-फूटी हो, तो बता दो। वैसे मैंने तुम्हारी पसलियों, दाँत और हाथ को ठीक कर दिया है। और हाँ, मैं टेड हूँ, टेड टौंक्स – डोरा का पिता।’
हैरी तत्काल उठकर बैठ गया। उसकी आँखों के सामने सितारे नाचने लगे तथा उसे मतली और चक्कर आने का एहसास हुआ। ‘वोल्डेमॉर्ट –
‘आराम से,’ टेड टौंक्स ने हैरी के कंधे पर हाथ रखकर उसे दोबारा तकियों पर लिटाते हुए कहा। ‘तुम बहुत बुरी तरह गिरे थे। वैसे हुआ क्या था? क्या मोटरसाइकल में कोई गड़बड़ हो गई थी? आर्थर वीज्ली ने मगलुओं की मशीन में ज़रूरत से ज़्यादा छेड़छाड़ कर दी थी? वो और उसकी अजीबोगरीब मगलू मशीनें …
‘नहीं, हैरी ने कहा, जब उसके निशान में किसी खुले घाव की तरह टीस हुई। ‘प्राणभक्षी, बहुत सारे – उन्होंने हमारा पीछा किया -‘
‘प्राणभक्षी ?’ टेड ने तीखी आवाज़ में पूछा। ‘तुम्हारा क्या मतलब है, प्राणभक्षी? मेरे ख्याल से उन्हें तो पता ही नहीं था कि तुम्हें आज रात को हटाया जा रहा है।’
‘उन्हें पता था, हैरी ने कहा।
टेड टौंक्स ने छत की तरफ़ ऊपर देखा, जैसे वे इसके पार ऊपर के आसमान को देख सकते हों।
‘अच्छा, तो इसका मतलब है कि हमारे सुरक्षात्मक सम्मोहन असरदार हैं, है ना? प्राणभक्षी किसी भी दिशा से इस जगह के सौ गज़ तक के दायरे के भीतर नहीं आ सकते।’
अब हैरी समझ गया कि वोल्डेमॉर्ट क्यों ओझल हो गया था। ऐसा उस वक्त हुआ था, जब मोटरसाइकल मायापंछी के समूह के सम्मोहनों के दायरे में पहुँच गई थी। वह यही उम्मीद कर सकता था कि ये सम्मोहन आगे
हैरी पॉटर
भी काम करते रहेंगे। उसने सोचा कि इस वक़्त, उनके बातचीत करते समय भी, वोल्डेमॉर्ट उनके सौ गज़ ऊपर होगा और उस चीज़ को भेदने का उपाय खोज रहा होगा, जिसकी कल्पना हैरी किसी विशाल, पारदर्शी बुलबुले की तरह कर रहा था।
उसने अपने पैर सोफ़े से नीचे झुलाए। जब तक वह अपनी आँखों से हैग्रिड को देख नहीं लेगा, तब तक वह यह यक़ीन कैसे कर सकता है कि वह जिंदा है। बहरहाल, वह अभी मुश्किल से खड़ा ही हुआ था कि तभी एक दरवाज़ा खुला और हैग्रिड उसमें से फँसते-फंसाते जैसे-तैसे अंदर आया। उसका चेहरा कीचड़ तथा खून में लथपथ था और वह थोड़ा लँगड़ा रहा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से जिंदा था। +
‘हैरी!’
दो नाज़ुक टेबलों और फूलदार पौधे वाले एक गमले को ठोकर से गिराते हुए उसने दो क़दमों में ही उनके बीच का फ़ासला तय कर लिया और हैरी को इतनी कसकर गले लगाया कि उसकी अभी-अभी ठीक हुई पसलियाँ दोबारा टूटते-टूटते बचीं। ‘ओह हैरी, तुम उस झमेले से बाहर कैसे निकले? हमें तो लगा था कि हम दोनों का ही खेल ख़त्म हो गया।’
‘हाँ, मुझे भी ऐसा ही लगा था। मुझे तो यक़ीन ही नहीं हो रहा था -‘
हैरी का वाक्य अधूरा ही रह गया। उसका ध्यान अभी-अभी उस महिला की तरफ़ गया था, जो हैग्रिड के पीछे-पीछे कमरे में दाखिल हुई थी। ‘तुम!’ वह चिल्लाया और उसने अपना हाथ जेब में डाला, लेकिन वह ख़ाली थी।
‘तुम्हारी छड़ी यहाँ है, वेटे,’ टेड ने हैरी की बाँह पर छड़ी से थपथपाते हुए कहा। ‘यह तुम्हारे पास ही गिरी थी। मैंने इसे उठा लिया था। और जिस पर तुम चिल्ला रहे हो, वह मेरी पत्नी है।’
‘ओह, मुझे – मुझे अफ़सोस है।’
जब मिसेज़ टौंक्स कमरे में आगे आईं, तो हैरी ने देखा कि हालाँकि उनकी शक्ल उनकी बहन बेलाट्रिक्स से मिलती थी, लेकिन वे कई मायनों में अलग थीं : उनके बाल थोड़े भूरे थे और उनकी आँखें ज़्यादा चौड़ी तथा दयालु थीं। बहरहाल, हैरी के चिल्लाने से वे थोड़ी चिढ़ी हुई दिख रही थीं।
हुआ?’ उन्होंने पूछा। ‘हैग्रिड बता रहा था कि तुम पर हमला हुआ था। निम्फैडोरा कहाँ है?’
‘हमारी बेटी को क्या
धराशायी योद्धा
‘मुझे नहीं मालूम, हैरी ने कहा। ‘हमें नहीं पता कि किसी और के साथ क्या हुआ है।’
, टेड और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को देखा। उनके चेहरे के भाव देखकर हैरी को डर और अपराधबोध का एहसास हुआ। अगर कोई भी मर जाता है, तो यह उसकी गलती होगी, पूरी तरह से उसी की ग़लती। उसने इस योजना पर हामी भरी थी, अपने बाल दिए थे
– – ‘आवागमन-कुंजी,’ उसने अचानक याद करते हुए कहा। ‘हमें रॉन के घर जाकर पता लगाना होगा – फिर हम आपको संदेश भेज देंगे, या या टौंक्स भेज देगी, जब वह -‘
ड्रोमेडा, डोरा ठीक-ठाक होगी,’ टेड ने कहा। ‘उसे जादू आता है। वह ऑरर्स के साथ पहले भी बहुत सी मुश्किलों का सामना कर चुकी है। आवागमन-कुंजी यहाँ है,’ उन्होंने हैरी से कहा। ‘यह लगभग तीन मिनट में यहाँ से जाने वाली है, अगर तुम इससे जाना चाहो।’
‘हाँ, हम जाना चाहते हैं,’ हैरी ने कहा। उसने अपना बैग उठाकर कंधे पर लटका लिया। ‘मैं -‘
उसने मिसेज़ टौंक्स की तरफ़ देखा। वह माफ़ी माँगना चाहता था कि उसके कारण वे इतना डर गई थीं। इसके लिए वह खुद को ज़िम्मेदार मान रहा था, लेकिन उसके दिमाग में तसल्ली देने वाले जितने भी शब्द आए, वे उसे खोखले और निरर्थक लगे।
‘मैं टौंक्स डोरा – से संदेश भेजने को कह दूंगा, जब वह हमारी देखभाल करने के लिए धन्यवाद, हर चीज़ के लिए धन्यवाद। मैं -‘ ? +
वह कमरे से बाहर निकलकर खुश हुआ और टेड टौंक्स के पीछे-पीछे गलियारे में से होता हुआ बेडरूम तक पहुँच गया। हैग्रिड उनके पीछे आ रहा था। वह नीचे झुक गया, ताकि उसका सिर दरवाज़े की चौखट से न टकरा जाए।
‘लो बेटे। यह रही आवागमन-कुंजी।’
मि. टौंक्स ने ड्रेसिंग टेबल पर पड़े बालों के एक छोटे, सफ़ेद ब्रश की तरफ़ इशारा किया।
‘धन्यवाद, हैरी ने कहा और उस पर उँगली रखने के लिए हाथ बढ़ाया। वह चलने के लिए तैयार था। 7
‘ज़रा ठहरो,’ हैग्रिड ने चारों तरफ़ नज़र डालते हुए कहा। ‘हैरी,
हैरी पॉटर
हेडविग कहाँ है?’ ‘वह
वह मंत्र का शिकार हो गई, हैरी ने कहा।
यह एहसास अब उस पर पूरी तेज़ी से हावी हो गया। उसकी आँखों में आँसू आ गए, जिससे उसे थोड़ी शर्म आई। वह उल्लू उसकी साथी थी और डी परिवार में रहते समय जादूगरों की दुनिया के साथ उसके संपर्क की एकमात्र महत्वपूर्ण कड़ी थी।
हैग्रिड अपने बड़े हाथ से उसका कंधा थपथपाने लगा, जिससे उसे दर्द होने लगा।
‘दुख मत करो,’ उसने रूखेपन से कहा। ‘दुख मत करो। वह काफ़ी जी चुकी थी -‘
‘हैग्रिड!’ टेड टौंक्स ने चेतावनी देते हुए कहा, जब बालों का ब्रश नीली रोशनी में चमकने लगा। हैग्रिड ऐन वक्त पर जैसे-तैसे उस पर अपनी एक उँगली रखने में कामयाब हो गया।
हैरी को नाभि के पीछे एक झटका लगा, जैसे कोई अदृश्य हुक और रस्सी उसे आगे की तरफ़ खींच रहे हों। हैरी बेक़ाबू ढंग से घूमता रहा, उसकी उँगली आवागमन-कुंजी से चिपकी हुई थी। वह और हैग्रिड धड़धड़ाते हुए मिस्टर टौंक्स के घर से दूर जाने लगे। कुछ सेकंड बाद हैरी के पैर सख्त ज़मीन से टकराए और वह हाथ-पैर के बल रॉन के घर के अहाते में गिर गया। उसे चीखें सुनाई दीं। अव चमकविहीन हो चुके बालों के ब्रश को एक तरफ़ फेंकते हुए हैरी उठकर खड़ा हुआ और थोड़ा सा लहराया। उसने देखा कि मिसेज़ वीज्ली और जिनी भागकर पिछले दरवाज़े की सीढ़ियों से नीचे आ रही थीं। उधर उतरते समय गिर गया हैग्रिड मुश्किल से उठकर खड़ा हुआ।
‘हैरी? तुम असली हैरी हो? क्या हुआ? बाक़ी लोग कहाँ हैं ?’ मिसेज़ वीज़्ली चिल्लाईं।
‘क्या मतलब ? क्या बाक़ी लोग अब तक यहाँ नहीं पहुँचे ?’ हैरी ने हाँफते हुए पूछा।
जवाब मिसेज़ वीज़्ली के पीले चेहरे पर साफ़ लिखा था।
‘प्राणभक्षी हमारा इंतज़ार कर रहे थे, हैरी ने उन्हें बताया। ‘हम लोगों ने जैसे ही उड़ान भरी, उन्होंने हमें घेर लिया – वे जानते थे कि यह काम आज रात को ही होने वाला है – मुझे नहीं पता कि किसी और के –
धराशायी योद्धा
साथ क्या हुआ। चार प्राणभक्षी हमारे पीछे लग गए थे। हम मुश्किल से जान बचाकर निकले और फिर वोल्डेमॉर्ट ने हमें घेर लिया -‘
– उसे अपनी आवाज़ में खुद को सही साबित करने वाला पुट सुनाई दे रहा था। वह मिसेज़ वीज़्ली को बताना चाहता था कि उसे क्यों नहीं मालूम कि उनके बेटों के साथ क्या हुआ था, लेकिन
‘शुक्र है, तुम सही-सलामत हो,’ उन्होंने उसे गले लगाते हुए कहा, हालाँकि हैरी को नहीं लगता था कि वह इसका हक़दार है।
‘तुम्हारे पास ब्रांडी होगी, मॉली ?’ हैग्रिड ने थोड़ा काँपते हुए पूछा। ‘सिर्फ दवा की तरह ?’
मिसेज़ वीज़्ली जादू से भी ब्रांडी की बोतल बुला सकती थीं, लेकिन जब वे उसे लेने के लिए जल्दी से घर की तरफ़ गईं, तो हैरी समझ गया कि वे अपना चेहरा छिपाना चाहती थीं। वह जिनी की ओर मुड़ा, जिसने उसके अनपूछे सवाल का जवाब तत्काल दे दिया।
‘रॉन और टौंक्स को यहाँ सबसे पहले पहुँचना था, लेकिन वे अपनी आवागमन कुंजी चूक गए और यह उनके बिना ही यहाँ आ गई,’ उसने ज़मीन पर पास में ही पड़े जंग लगे तेल के डिब्बे की तरफ़ इशारा किया। ‘और वह वाली आवागमन कुंजी,’ उसने एक पुराने कैनवास शू की तरफ़ इशारा किया, ‘डैडी और फ़ेड की थी, उन्हें दूसरे नंबर पर आना था। तुम और हैग्रिड तीसरे थे और,’ उसने अपनी घड़ी देखी, ‘अगर वे ऐसा कर पाए, तो जॉर्ज और ल्यूपिन एक मिनट में यहाँ आने वाले होंगे।’ 1
मिसेज़ वीज़्ली ब्रांडी की बोतल लेकर वापस लौटीं और हैग्रिड को दे दी। उसने बोतल खोली और एक ही घूट में इसे पूरी पी गया।
करने लगी। अँधेरे में एक नीली रोशनी दिखने लगी थी। यह ज़्यादा बड़ी और चमकदार होती गई। ल्यूपिन और जॉर्ज घूमते हुए दिखे और फिर गिर गए। हैरी तत्काल समझ गया कि कुछ गड़बड़ थी। ल्यूपिन बेहोश जॉर्ज को सहारा दे रहे थे, जिसका चेहरा खून में लथपथ था।
‘मम्मी!’ जिनी चिल्लाई और कई फुट दूर इशारा
हैरी आगे की तरफ़ भागा और उसने जॉर्ज के पैर पकड़ लिए। वह और ल्यूपिन जॉर्ज को उठाकर मकान के अंदर ले गए। किचन से होते हुए वे सिटिंग रूम में पहुँचे, जहाँ उन्होंने जॉर्ज को सोफे पर लिटा दिया। जैसे ही लैंप की रोशनी जॉर्ज के सिर पर पड़ी, जिनी की आह निकल गई और हैरी का पेट हिचकोले खाने लगा : जॉर्ज का एक कान गायब था। उसके सिर
हैरी पॉटर
और गर्दन का एक तरफ़ का हिस्सा लाल खून में जैसे ही मिसेज़ वीज़्ली अपने बेटे के ऊपर झुकी, ल्यूपिन हैरी की बाँह पकड़कर उसे किचन में ले गए, जहाँ हैग्रिड अब भी अपने भारी-भरकम शरीर को पीछे वाले दरवाजे से निकालने की कोशिश कर रहा था। ‘ओए!’ हैग्रिड ने गुस्से से कहा। ‘उसे छोड़ दो! हैरी को छोड़ दो!’ ल्यूपिन ने उसकी बात अनसुनी कर दी।
लथपथ था।
‘जब हैरी पॉटर हॉगवर्ट्स में पहली बार मेरे ऑफ़िस में आया था, तो कोने में कौन सा प्राणी था ?’ उन्होंने हैरी को थोड़ा सा हिलाते हुए पूछा। ‘जवाब दो।
‘टैंक में प्रिंडिलो था, है ना?’
ल्यूपिन ने हैरी को छोड़ दिया और किचन की अलमारी से टिककर खड़े हो गए।
हैग्रिड गरजा, ‘यह क्यों किया?’
हैरी, मुझे अफ़सोस है, लेकिन मुझे जाँच करनी थी, ल्यूपिन ने सपाट अंदाज़ में कहा। ‘हमारे साथ धोखा हुआ है। वोल्डेमॉर्ट को पता था कि तुम्हें आज रात हटाया जा रहा है और उसे यह जानकारी सिर्फ़ योजना में शामिल लोग ही दे सकते थे। तुम बहुरूपिए भी हो सकते थे, इसलिए मुझे जाँच करनी पड़ी।
‘तो फिर हमारी जाँच क्यों नहीं कर रहे हो?’ हैग्रिड ने हाँफते हुए कहा, जो अब भी दरवाज़े में से निकलने के लिए जूझ रहा था।
‘तुम अर्ध-दानव हो,’ ल्यूपिन ने हैग्रिड की तरफ़ देखते हुए कहा। ‘भेसबदल काढ़ा सिर्फ़ इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।’
‘मायापंछी के समूह के किसी भी सदस्य ने वोल्डेमॉर्ट को यह नहीं बताया होगा कि हम आज रात को जाने वाले हैं, हैरी ने कहा। उसके लिए तो यह सोचना भी भयंकर था। वह उनमें से किसी पर भी शक नहीं कर सकता था। ‘वोल्डेमॉर्ट आख़िर में ही मेरे पास आया था। शुरू में वह नहीं जानता था कि असली हैरी मैं ही हूँ। अगर उसे योजना मालूम होती, उसे शुरू से ही मालूम होता कि मैं हैग्रिड के साथ हूँ।’ तो
‘वोल्डेमॉर्ट ने तुम्हें घेर लिया था ?’ ल्यूपिन ने तीखी आवाज़ पूछा। ‘क्या हुआ? तुम कैसे बचे ?’ में
हैरी ने संक्षेप में बताया कि उसका पीछा करने वाले प्राणभक्षियों ने
घराशायी योद्धा
किस तरह उसे पहचान लिया था, किस तरह उन्होंने उसका पीछा छोड़ दिया, किस तरह वे वोल्डेमॉर्ट को बुलाकर ले आए, जो उसके और हैग्रिड के टौंक्स के माता-पिता के घर पहुँचने के ठीक पहले वहाँ आ गया था। ‘
प्राणभक्षियों ने तुम्हें पहचान लिया? लेकिन कैसे? तुमने क्या किया था?’
‘मैंने …’ हैरी ने याद करने की कोशिश की। पूरी यात्रा दहशत और दुविधा के बवंडर जैसी लग रही थी। मैंने स्टैन शनपाइक को देखा आपको याद है, वह लड़का जो नाइट बस में कंडक्टर था ? मैंने उसे स्तब्ध करने के बजाय निरस्त्र करने की कोशिश की – देखिए, वह नहीं जानता था कि वह क्या कर रहा था। वह ज़रूर सम्मोहन शाप के अधीन काम कर रहा होगा!’
ल्यूपिन सदमे में दिखने लगे।
‘हैरी, निरस्त्र करने का वक्त निकल चुका है! वे लोग तुम्हें पकड़ने और मारने की कोशिश कर रहे थे! अगर मारते नहीं, तो कम से कम स्तब्ध तो कर सकते थे।’
‘हम ज़मीन से सैकड़ों फुट ऊपर थे! स्टैन अपने होशो-हवास में नहीं था। अगर मैं उसे स्तब्ध कर देता, तो वह ज़मीन पर गिरकर मर जाता, यानी स्तब्ध करने और मृत्युदंशम् शाप देने में कोई फ़र्क नहीं था! निरस्त्रीकरण मंत्र ने दो साल पहले मुझे वोल्डेमॉर्ट से बचाया था,’ हैरी ने आवेश में कहा। ल्यूपिन को देखकर उसे मेहनतकश के ज़कारियस स्मिथ का ताना याद आ रहा था, जिसने हैरी की हँसी उड़ाई थी क्योंकि वह डम्बलडोर की सेना को निरस्त्र करना सिखा रहा था। 1
‘हाँ, हैरी,’ ल्यूपिन ने दुख भरे संयम से कहा, ‘और बहुत से प्राणभक्षियों ने इसे होते देखा था! देखो, मौत के मुँह में निरस्त्रीकरण मंत्र का प्रयोग करना बहुत असामान्य काम था। उसी काम को आज रात उन प्राणभक्षियों के सामने दोहराना लगभग आत्मघाती था, जिन्होंने उस पहले मौके को या तो देखा था या उसके बारे में सुना था!’
‘तो आपको लगता है कि मुझे स्टैन शनपाइक को मार देना चाहिए था?’ हैरी ने गुस्से में पूछा।
।। ‘ज़ाहिर है नहीं,’ ल्यूपिन ने कहा, ‘लेकिन प्राणभक्षी – सच कहूँ, तो ज्यादातर लोग – ऐसे में तुमसे जवाबी हमले की उम्मीद करते। देखो हैरी, निरस्त्र भव एक उपयोगी मंत्र है, लेकिन लगता है, प्राणभक्षी इसे
हैरी पॉटर
तुम्हारा ट्रेडमार्क मानने लगे हैं और मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि तुम ऐसा मत होने दो!’
ल्यूपिन की बातों से हैरी को लग रहा था कि उससे मूर्खता हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसे गुस्सा आ रहा था।
‘मैं लोगों को अपने रास्ते से हटाने के लिए उनकी जान नहीं लूंगा,’ हैरी ने कहा। ‘यह वोल्डेमॉर्ट का काम है।’
ल्यूपिन का जवाब खो गया : आख़िरकार हैग्रिड दरवाज़े में से घुसने में कामयाब हो गया और लड़खड़ाते हुए एक कुर्सी पर बैठ गया। कुर्सी टूट गई। हैग्रिड की गालियों और माफ़ियों को नज़रअंदाज़ करते हुए हैरी ने एक बार फिर ल्यूपिन को संबोधित किया।
‘जॉर्ज ठीक तो हो जाएगा?’
यह सवाल सुनते ही हैरी के प्रति ल्यूपिन की सारी कुंठा गायब हो गई।
‘लगता तो है, वैसे उसके कान के जुड़ने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि इसे शाप से उड़ाया गया है
बाहर क़दमों की आवाजें आईं। ल्यूपिन पीछे वाले दरवाज़े की तरफ़ भागे। हैरी ने भी हैग्रिड के पैर के ऊपर से छलाँग लगाकर अहाते में दौड़ लगा दी।
अहाते में दो आकृतियाँ प्रकट हुई थीं। उनकी तरफ भागते समय हैरी को एहसास हो गया कि वे हर्माइनी और किंग्सले थे, जो एक मुड़े हुए कोट हैंगर को पकड़े थे। हर्माइनी हैरी की बाँहों में झूल गई, लेकिन किंग्सले ने उनमें से किसी को भी देखकर किसी भी तरह की खुशी जाहिर नहीं की। हाइनी के कंधे के ऊपर से हैरी ने उसे ल्यूपिन के सीने की तरफ़ छड़ी तानते देखा।
‘एल्बस डम्बलडोर ने हम दोनों से जो आखिरी शब्द कहे थे, वे क्या थे?’ +
ल्यूपिन धीरे से बोले, ‘हैरी ही हमारी सर्वश्रेष्ठ आशा है। उस पर भरोसा रखना।’
किंग्सले ने अपनी छड़ी हैरी की तरफ़ तानी, लेकिन ल्यूपिन ने कहा, ‘हैरी असली है। मैंने जाँच कर ली है!’ +
‘ठीक है, ठीक है!’ किंग्सले ने अपनी छड़ी वापस चोगे में रखते हुए
धराशायी योद्धा
कहा। लेकिन किसी ने गद्दारी की है! उन्हें पता था, उन्हें पता था कि हम यह काम आज रात को करने वाले हैं!’
+ ‘ऐसा ही लगता है, ल्यूपिन ने कहा, ‘लेकिन ज़ाहिर है, उन्हें यह पता नहीं था कि सात हैरी होंगे।’
‘इसमें तसल्ली की क्या बात है?’ किंग्सले गुर्राया। ‘और कौन लौटा है?’
‘सिर्फ़ हैरी, हैग्रिड, जॉर्ज और मैं।’
हर्माइनी अपने हाथ के पीछे से हल्के से कराही।
‘तुम लोगों के साथ क्या हुआ ?’ ल्यूपिन ने किंग्सले से पूछा। ‘पाँच दुश्मनों ने पीछा किया, जिनमें से दो को घायल किया, शायद एक को मार डाला,’ किंग्सले ने कहा, ‘और हमने तुम-जानते-हो-कौन को भी देखा था। आधे रास्ते में वह हमारे पीछे आ गया, लेकिन अचानक बड़ी जल्दी में कहीं चला गया। रीमस, वह -‘ 1
‘उड़ सकता है,’ हैरी ने उसकी बात पूरी की। ‘मैंने भी उसे देखा था। वह हैग्रिड और मेरे पीछे आया था।’
‘तो इसीलिए वह हमें छोड़कर चला गया था – तुम्हारा पीछा करने के लिए!’ किंग्सले ने कहा। ‘मुझे समझ में नहीं आया था कि वह ग़ायब क्यों हुआ। लेकिन उसने निशाना क्यों बदल दिया?’ –
‘हैरी ने स्टैन शनपाइक पर थोड़ी ज़्यादा दया दिखा दी थी,’ ल्यूपिन ने कहा।
‘स्टैन?’ हाइनी बोली। ‘लेकिन मुझे तो लगता था कि वह अज़्काबान में है?’
किंग्सले रूखी हँसी हँसा।
‘हाइनी, अज़्काबान से कैदी बड़ी संख्या में भाग चुके हैं और मंत्रालय ने इस बात को गोपनीय रखा है। मेरे शाप देते समय ट्रैवर्स का नकाब गिर गया था। उसे भी अज़्काबान के भीतर होना चाहिए था। लेकिन तुम्हें क्या हुआ, रीमस ? जॉर्ज कहाँ है ?’
‘उसका एक कान चला गया, ल्यूपिन ने कहा।
‘कान ?’ हर्माइनी ने ऊँची आवाज़ में दोहराया। ‘
स्नेप का काम था, ल्यूपिन ने कहा।
हैरी पॉटर
‘स्नेप?’ हैरी चिल्लाया। ‘आपने बताया नहीं -‘
‘हमारा पीछा करते समय उसका नक़ाब उतर गया था। वैसे भी सेक्टमसेम्परा स्नेप का पसंदीदा मंत्र है। काश मैं उसे धूल चटा पाता, लेकिन घायल जॉर्ज को झाडू पर बैठाए रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी। बहुत तेज़ी से खून बह रहा था।’
उन चारों के बीच ख़ामोशी छा गई, जब उन्होंने आसमान की तरफ़ देखा। किसी तरह की कोई हलचल नहीं दिख रही थी। उदासीन सितारे टिमटिमा रहे थे। सितारों के नीचे उनके उड़ते दोस्त नज़र नहीं आ रहे थे। रॉन कहाँ था? फ्रेड और मिस्टर वीज़्ली कहाँ थे? बिल, फ्लर, टौंक्स, बावरे-नैन और मंडंगस कहाँ थे?
‘हैरी, अपना हाथ देना!’ हैग्रिड ने दरवाज़े से भर्राई आवाज़ में कहा, जिसमें वह एक बार फिर फँस गया था। हैरी को खुशी हुई कि उसे करने के लिए कोई काम मिल गया। हैग्रिड को आज़ाद करके वह खाली किचन से होते हुए सिटिंग रूम में गया, जहाँ मिसेज़ वीज़्ली और जिनी अब भी जॉर्ज की देखभाल कर रही थीं। मिसेज़ वीज्ली ने अब उसका खून बहना रोक दिया था। लैंप की रोशनी में हैरी ने जॉर्ज के कान की जगह पर साफ़ खुला छेद देखा।
‘वह कैसा है?’
मिसेज़ वीज़्ली ने मुड़कर देखा और कहा, ‘मैं इसे दोबारा नहीं उगा सकती, क्योंकि इसे शैतानी जादू से काटा गया है। लेकिन इससे भी बुरा हो सकता था कम से कम वह जिंदा तो है।’
‘हाँ, हैरी ने कहा। भगवान का शुक्र है।’
‘मुझे अहाते में किसी की आवाज़ सुनाई दी थी, जिनी ने कहा। ‘हर्माइनी और किंग्सले आ चुके हैं, हैरी ने कहा।
‘भगवान का शुक्र है, जिनी ने फुसफुसाकर कहा। उन्होंने एक-दूसरे की तरफ़ देखा। हैरी जिनी को गले लगाना चाहता था। उसे मिसेज़ वीज्ली के वहाँ होने की ज़्यादा परवाह नहीं थी, लेकिन इससे पहले कि वह अपने मन में आई इस भावना पर अमल कर पाता, किचन की तरफ़ से ज़ोरदार धमाके की आवाज़ आई।
‘किंग्सले, मैं अपनी असलियत साबित कर दूंगा, लेकिन अपने बेटे को देखने के बाद। अब तुम पीछे हट जाओ, वरना तुम्हारे लिए
अच्छा नहीं घराशायी योद्धा होगा!’
हैरी ने पहले कभी मिस्टर वीज्ली को इस तरह चिल्लाते हुए नहीं सुना था। वे लिविंग रूम में धड़धड़ाते हुए आए। उनके गंजे सिर पर पसीना चमक रहा था, उनका चश्मा तिरछा था और फ़ेड उनके ठीक पीछे था। दोनों के ही चेहरे पीले थे, लेकिन वे सही-सलामत थे।
‘आर्थर!’ मिसेज़ वीज़्ली सुबकीं। ‘ओह, भगवान का शुक्र है!’ ‘वह कैसा है?’
मिस्टर वीज़्ली जॉर्ज के पास घुटनों के बल बैठ गए। हैरी ने पहली बार फ्रेड को शब्दों के लिए संघर्ष करते देखा। उसने सोफे के पीछे से अपने जुड़वाँ भाई के घाव को देखा, जैसे उसे अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं हो रहा हो।
फ्रेड और मिस्टर वीज़्ली के आने की आवाज़ों से जागकर जॉर्ज थोड़ा हिला।
‘कैसा लग रहा है, जॉर्ज ?’ मिसेज़ वीज़्ली ने फुसफुसाकर पूछा। जॉर्ज की उँगलियाँ अपने सिर के एक तरफ़ कुछ टटोलने लगीं।
‘संत जैसा,’ वह बुदबुदाया।
‘उसके साथ क्या गड़बड़ है ?’ फ्रेंड ने दहशत में आते हुए पूछा। ‘क्या उसके दिमाग पर असर हुआ है ?’
‘संत जैसा,’ जॉर्ज ने आँखें खोलकर अपने भाई को देखते हुए कहा। ‘देखो मैं छिद्रान्वेषी हूँ। छिद्र, फ्रेड, समझ गए?’
मिसेज़ वीज़्ली पहले से ज़्यादा तेज़ी से सुबकने लगीं। फ्रेंड के पीले चेहरे पर रंगों की बाढ़ आ गई।
‘बकवास,’ उसने जॉर्ज से कहा। ‘बकवास! जब तुम्हारे सामने कान संबंधी हास्य का पूरा भंडार था, तब भी तुमने छिद्रान्वेषी को चुना?’
‘ओह ठीक है,’ जॉर्ज ने अपनी आँसुओं में डूबी माँ से मुस्कराते हुए कहा। ‘खैर मम्मी, अब तो आप हम लोगों में फ़र्क कर सकेंगी।’
उसने चारों तरफ़ देखा।
‘हाय हैरी – तुम हैरी हो, है ना?’
‘हाँ, हैरी ने सोफे के करीब पहुँचते हुए कहा। ‘देखो, कम से कम हम तुम्हें मंज़िल तक सही-सलामत लाने में
हैरी पॉटर
कामयाब हो गए,’ जॉर्ज ने कहा। ‘रॉन और बिल मेरे आस-पास क्यों नहीं हैं ?’
, ‘वे लोग अब तक लौटे नहीं हैं, जॉर्ज, मिसेज़ वीज़्ली ने कहा। जॉर्ज की मुस्कान गायब हो गई। हैरी ने जिनी की तरफ़ देखा और इशारे से बाहर बुलाया। किचन से गुज़रते समय जिनी धीमी आवाज़ में बोली, ‘रॉन और टौंक्स को अब तक आ जाना चाहिए था। उन्हें ज़्यादा लंबी यात्रा नहीं करनी थी। मुरियल आंटी का घर यहाँ से ज़्यादा दूर नहीं है।’
हैरी कुछ नहीं बोला। रॉन के घर पहुँचने के बाद से वह डर को खुद से दूर रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब यह उस पर हावी हो गया, उसकी चमड़ी पर रेंगने लगा, उसके सीने में धड़कने लगा, उसके गले को जकड़ने लगा। जब हैरी जिनी के साथ अँधेरे में डूबे अहाते की सीढ़ियाँ उतरने लगा, तो जिनी ने उसका हाथ पकड़ लिया।
किंग्सले इधर से उधर चहलकदमी कर रहा था और मुड़ते समय हर बार आसमान की तरफ़ देख रहा था। हैरी को लिविंग रूम में वरनॉन अंकल की चहलकदमी याद आ गई, जो अब जैसे दस लाख साल पहले की बात लग रही थी। हैग्रिड, हाइनी और ल्यूपिन ख़ामोशी में ऊपर देख रहे थे। जब उनकी ख़ामोश टोह में हैरी और जिनी शामिल हो गए, तो उनमें से किसी ने भी मुड़कर नहीं देखा।
मिनट खिंचकर जैसे बरसों की तरह लंबे हो गए थे। हवा की हल्की सी सरसराहट सुनकर भी वे सभी उछल पड़ते थे और सरसराती झाड़ी या पेड़ की तरफ़ इस उम्मीद में मुड़ जाते थे कि शायद मायापंछी के समूह का कोई सदस्य उसकी पत्तियों के बीच से कूदकर प्रकट हो सकता है
और फिर उन्हें ऊपर एक झाडू दिखी, जो ज़मीन की तरफ़ आने लगी –
‘वही हैं!’ हाइनी चीखी।
टौंक्स ज़मीन पर आने के बाद थोड़ी दूर तक फिसली, जिससे हर तरफ़ धूल और कंकड़ उड़ने लगे। 1
‘रीमस!’ टौंक्स चिल्लाई, जब वह झाडू से सीधी ल्यूपिन की बाँहों में कूदी। ल्यूपिन का चेहरा सख़्त और सफ़ेद था; ऐसा लग रहा था, जैसे उनकी बोलती बंद हो गई हो। रॉन हैरी और हर्माइनी की तरफ़ अंधों की तरह चलने लगा।
‘तुम ठीक हो,’ वह बुदबुदाया, जब हाइनी ने उस पर छलाँग लगा
धराशायी योद्धा
दी और उसे कसकर गले लगा लिया।
‘मुझे लगा था – मुझे लगा था -‘
‘मैं ठीक हूँ,’ रॉन ने उसकी पीठ थपथपाते हुए कहा। ‘मैं ठीक हूँ।’ ‘रॉन ने बढ़िया काम किया, टौंक्स ने ल्यूपिन को छोड़ते हुए उत्साह से कहा। ‘अद्भुत। उसने एक प्राणभक्षी को स्तब्ध कर दिया, सीधे सिर पर मंत्र मारा। झाडू पर उड़ने वाले आदमी पर निशाना लगाना बहुत बड़ी 1 बात है –
‘तुमने ऐसा कर दिया?’ हाइनी ने कहा। वह रॉन के गले में बाँहें डालकर उसे निहार रही थी।
‘हमेशा हैरानी का अंदाज़ रहता है,’ रॉन ने थोड़ा चिढ़कर कहा और खुद को आज़ाद कर लिया। ‘क्या हम सबसे आखिर में आए हैं ?’
‘नहीं,’ जिनी ने कहा, ‘हम लोग अब भी बिल, फ्लर, बावरे-नैन और मंडंगस का इंतज़ार कर रहे हैं। रॉन, मैं मम्मी-डैडी को बताकर आती हूँ कि तुम सही-सलामत आ गए हो -‘
वह भागकर अंदर चली गई।
‘तुम कहाँ रह गई थीं ? क्या हुआ था ?’ ल्यूपिन टौंक्स पर लगभग गुस्सा होते हुए बोले।
‘बेलाट्रिक्स,’ टौंक्स बोली। ‘रीमस, वह मुझे भी मारने के लिए उतनी ही बेताब थी, जितनी कि हैरी को। उसने मुझे मारने की बहुत कोशिश की। काश मैं उसे ख़त्म कर पाती, मेरे मन में उसे मारने की हसरत थी। लेकिन हमने निश्चित रूप से रोडोल्फ़स को घायल कर दिया … फिर हम रॉन की मुरियल आंटी के घर पहुंच गए। हमारी आवागमन कुंजी छूट गई और उन्होंने बड़बड़ करके हमें देर करा दी -‘ 1
ल्यूपिन के जबड़े की एक मांसपेशी फड़क रही थी। उन्होंने सिर हिलाया, लेकिन कुछ कहा नहीं।
‘तुम लोगों के साथ क्या हुआ?’ टौंक्स ने हैरी, हर्माइनी और किंग्सले की ओर मुड़ते हुए पूछा। 1
उन्होंने अपनी यात्राओं का हाल सुनाया, लेकिन पूरे समय बिल, फ्लर, बावरे-नैन और मंडंगस की अनुपस्थिति कोहरे की तरह हावी रही। इसकी बर्फीली चुभन इतनी पैनी थी कि इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा , सकता था।
हैरी पॉटर
मुझे डाउनिंग स्ट्रीट लौटना होगा। मुझे एक घंटे पहले ही प्रधानमंत्री के पास पहुँच जाना चाहिए था,’ किंग्सले ने आसमान में आखिरी बार नज़र दौड़ाते हुए कहा। ‘उन लोगों के लौटने पर मुझे ख़बर कर देना।’
ल्यूपिन ने सिर हिलाया। बाक़ियों की तरफ़ हाथ हिलाकर किंग्सले अँधेरे में गेट की तरफ़ चल दिया। जब किंग्सले रॉन के घर की सीमा के बाहर निकलकर अंतर्ध्यान हुआ, तो हैरी को खट्ट की हल्की सी आवाज़ सुनाई दी।
मिस्टर और मिसेज़ वीज़्ली पीछे की सीढ़ियों से दौड़ते हुए नीचे आए। जिनी उनके पीछे थी। मिस्टर और मिसेज़ वीज्ली ने रॉन को गले लगाया और फिर ल्यूपिन तथा टौंक्स की ओर मुड़े।
‘हमारे बेटों को सही-सलामत लाने के लिए धन्यवाद,’ मिसेज़ वीज़्ली बोलीं।
टौंक्स ने तत्काल जवाब दिया, ‘बेवकूफ़ों जैसी बातें मत करो, मॉली।’
‘जॉर्ज कैसा है ?’ ल्यूपिन ने पूछा।
‘उसे क्या हुआ है ?’ रॉन ने पूछा। “उसका
लेकिन मिसेज़ वीज़्ली का वाक्य शोर में गुम हो गया। एक थेस्ट्रॉल उनसे कुछ फुट दूर उतर गया था। बिल और फ़्लर इसकी पीठ से फिसले। उनके बाल बिखरे हुए थे, लेकिन वे घायल नहीं थे।
‘बिल! भगवान का शुक्र है, भगवान का शुक्र है
मिसेज़ वीज्ली आगे की तरफ़ भागीं, लेकिन बिल ने उन्हें बस ज़रा सा गले लगाया, फिर अपने पिता की ओर सीधे देखते हुए बोला, ‘बावरे-नैन मारे गए। ,
कोई कुछ नहीं बोला, कोई हिला तक नहीं। हैरी को महसूस हुआ कि । उसके भीतर कोई चीज़ गिर रही थी, ज़मीन के नीचे जा रही थी, उसे हमेशा के लिए छोड़कर जा रही थी।
देखा था,’ बिल ने कहा। फ़्लर ने सिर हिलाया। किचन की खिड़की से आती रोशनी में उसके गालों पर आँसुओं के निशान साफ़ दिख रहे थे। ‘जब हम घेरा तोड़कर बाहर निकले, उसके ठीक बाद ही यह हुआ था : बावरे-नैन और मंडंगस हमारे क़रीब थे। हम भी उत्तर दिशा
‘हमने
में जा रहे
धराशायी योद्धा
– थे। वोल्डेमॉर्ट उड़ सकता है। वह सीधे उनकी तरफ़ लपका। मंडंगस दहशत में आ गया। मैंने उसकी चीख़ सुनी। बावरे-नैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंतर्ध्यान हो गया। वोल्डेमॉर्ट का शाप सीधे बावरे-नैन के चेहरे पर पड़ा। वे अपनी झाडू पर से पीछे की तरफ़ गिर गए और – हम कुछ भी नहीं कर सकते थे, कुछ भी नहीं, आधा दर्जन प्राणभक्षी हमारे पीछे पड़े थे
बिल की आवाज़ टूट गई।
‘ज़ाहिर है, तुम लोग कुछ नहीं कर सकते थे,’ ल्यूपिन ने कहा।
वे सभी एक-दूसरे की तरफ़ देखते हुए खड़े रहे। हैरी को यह बात पूरी तरह समझ नहीं आई। बावरे-नैन मर गए; यह नहीं हो सकता बावरे-नैन, इतने सख़्तजान, इतने बहादुर, इतने कुशल योद्धा
+ हालाँकि किसी ने यह कहा नहीं, लेकिन आख़िरकार हर एक को समझ में आ गया कि अब अहाते में इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है। ख़ामोशी से वे मिस्टर और मिसेज वीज़्ली के पीछे-पीछे घर की तरफ़ चल दिए। वे लिविंग रूम में पहुँचे, जहाँ फ्रेड और जॉर्ज हँस रहे थे। 1
दाखिल होते समय उनके चेहरे देखकर फ्रेंड ने पूछा, ‘क्या गड़बड़ हो गई? क्या हुआ? कौन – ?’
‘बावरे-नैन,’ मिस्टर वीज़्ली ने कहा। ‘मर गए।’ ,
जुड़वाँ भाइयों की मुस्कान सदमे भरी खिसियाहट में बदल गई। किसी को भी पता नहीं था कि क्या करना है। टौंक्स ख़ामोशी से रूमाल में मुँह छिपाकर रो रही थी : हैरी जानता था, वह बावरे-नैन के करीब थी, जादू मंत्रालय में उनकी प्रिय शिष्या। हैग्रिड एक कोने में फ़र्श पर बैठा था, जहाँ उसके पास पर्याप्त जगह थी। वह टेबलक्लॉथ जितने बड़े रूमाल से अपनी आँखें पोंछ रहा था।
बिल ने साइडबोर्ड तक जाकर फायरव्हिस्की की बोतल और कुछ गिलास निकाले।
‘यह लो,’ उसने अपनी छडी लहराकर बारह भरे गिलास कमरे में हर एक की तरफ़ उड़ाकर भेजे, फिर तेरहवें गिलास को खुद उठाकर कहा। ‘बावरे-नैन के नाम।’
‘बावरे-नैन,’ उन सबने कहा और पी गए।
‘बावरे-नैन,’ हैग्रिड ने हिचकी लेते हुए कहा।
हैरी पॉटर
फ़ायरव्हिस्की से हैरी का गला जलने लगा। इसकी जलन से वह होश में आ गया और अवास्तविकता का सुन्न एहसास दूर हो गया। उसके भीतर साहस जैसी कोई चीज़ आग की तरह सुलगने लगी।
‘तो मंडंगस भाग खड़ा हुआ?’ ल्यूपिन ने कहा, जिन्होंने अपना ?’ गिलास एक साँस में ख़त्म कर दिया था।
माहौल तत्काल बदल गया। हर कोई तनाव भरे अंदाज़ में ल्यूपिन को देख रहा था। हैरी को लगा कि सभी उनकी बात सुनना तो चाहते थे, लेकिन साथ ही थोड़े डरे हुए भी थे कि वे जाने क्या कहेंगे।
7 ‘मैं जानता हूँ, तुम क्या सोच रहे हो,’ बिल ने कहा, ‘और यहाँ आते समय पूरे रास्ते मैं भी यही बात सोच रहा था। वे हमारी घात में बैठे थे, है ना? लेकिन मंडंगस हमें धोखा नहीं दे सकता था। प्राणभक्षियों को यह मालूम नहीं था कि सात हैरी होंगे। इससे वे दुविधा में पड़ गए थे और मैं आपको याद दिला दूँ कि मंडंगस ने ही सात हैरी वाला सुझाव दिया था। उसने उन्हें यह महत्वपूर्ण बात क्यों नहीं बताई ? मुझे लगता है, बात सिर्फ यह थी कि मंडंगस दहशत में आ गया था। वह तो इसमें शामिल भी नहीं होना चाहता था, लेकिन बावरे-नैन ने उसे मजबूर किया था और तुम-जानते-हो-कौन सबसे पहले उन्हीं पर लपका था : इससे कोई भी दहशत में आ जाता।’ –
‘तुम-जानते-हो-कौन ने ठीक वही किया, जिसकी बावरे-नैन को उम्मीद थी,’ टौंक्स ने कहा। ‘बावरे-नैन ने कहा था कि तुम-जानते-हो-कौन को असली हैरी के सबसे अनुभवी, सबसे कुशल ऑरर्स के साथ होने की उम्मीद होगी। उसने सबसे पहले बावरे-नैन का पीछा किया और जब मंडंगस ने भांडा फोड़ दिया, तो वह किंग्सले की तरफ़ लपका …’ – –
‘हाँ, यह बहुत अच्छा हुआ,’ फ़्लर ने कहा, ‘लेकिन इससे यह पता नहीं चलता है कि उन्हें यह कैसे मालूम था कि हम आज रात को ही हैरी को हटाने वाले हैं, है ना? किसी न किसी से तो लापरवाही हुई है। किसी के मुँह से बाहरी व्यक्ति के सामने तारीख निकल गई होगी। इस तरह उन्हें तारीख़ तो पता चल गई, लेकिन पूरी योजना पता नहीं चल पाई।’ +
उसने उन सभी को गुस्से से घूरा। उसके सुंदर चेहरे पर अब भी आँसुओं के निशान नज़र आ रहे थे। वह इस मुद्रा में थी कि कोई उसकी बात काटकर तो देखे। किसी ने भी ऐसा नहीं किया। ख़ामोशी को तोड़ने वाली इकलौती आवाज़ हैग्रिड की थी, जो अपने रूमाल के पीछे हिचकियाँ
धराशायी योद्धा
1 ले रहा था। हैरी ने हैग्रिड की तरफ़ देखा, जिसने हैरी की जान बचाने के लिए अभी-अभी अपनी जान जोखिम में डाली थी – हैग्रिड, जिससे वह प्यार करता था, जिस पर वह भरोसा करता था, जिसे वोल्डेमॉर्ट ने एक बार चकमा देकर ड्रैगन के अंडे के बदले में उससे महत्वपूर्ण जानकारी निकलवा ली थी
‘नहीं,’ हैरी ने ज़ोर से कहा और सभी उसे हैरानी से देखने लगे। लगता था, फ़ायरव्हिस्की पीने के बाद उसकी आवाज़ तेज़ हो गई थी। ‘मेरा मतलब है … अगर किसी से ग़लती हो भी गई हो,’ हैरी ने आगे कहा, ‘और उसके मुँह से कुछ निकल भी गया हो, तो मैं जानता हूँ कि उसका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। इसमें उसकी कोई ग़लती नहीं है,’ उसने सामान्य से ज़्यादा ऊँची आवाज़ में बोलना जारी रखा। ‘हमें एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा। मुझे आप सभी पर भरोसा है। मुझे नहीं लगता कि इस कमरे में मौजूद कोई भी व्यक्ति मुझे कभी वोल्डेमॉर्ट को बेचेगा।’
उसके शब्दों से एक बार फिर ख़ामोशी छा गई। सभी उसकी तरफ़ देख रहे थे। हैरी को एक बार फिर गर्मी का एहसास हुआ। सिर्फ कुछ करने के लिए उसने थोड़ी फ़ायरव्हिस्की और पी ली। उसे पीते-पीते उसने बावरे-नैन के बारे में सोचा। बावरे-नैन हमेशा डम्बलडोर की लोगों पर भरोसा करने की आदत का मज़ाक़ उड़ाते थे। –
‘बहुत बढ़िया बात कही, हैरी,’ फ्रेड ने अप्रत्याशित रूप से कहा। ‘वाह, वाह,’ जॉर्ज ने फ्रेंड की तरफ़ देखते हुए कहा, जिसके मुँह का कोना थिरका।
ल्यूपिन ने अजीब भाव से हैरी की तरफ़ देखा। यह दया से मिलता-जुलता भाव था।
‘आपको लगता है, मैं मूर्ख हूँ ?’ हैरी ने पूछा।
‘नहीं, मुझे लगता है कि तुम जेम्स जैसे हो,’ ल्यूपिन ने कहा, ‘जिसे अपने दोस्तों पर अविश्वास करना सबसे बड़ा अपमान लगता था।’
हैरी जानता था कि ल्यूपिन क्या कहना चाहते हैं : यही कि उसके पिता के दोस्त पीटर पेटिन ने उनके साथ गद्दारी की थी। जाने क्यों उसे गुस्सा आने लगा। वह बहस करना चाहता था, लेकिन ल्यूपिन मुड़कर उससे दूर चल दिए और अपना गिलास बग़ल वाली टेबल पर रखकर बिल से बोले, ‘एक काम करना है। मैं किंग्सले से पूछता हूँ कि क्या 1
घराशायी योद्धा
कि तुम किस सुरक्षित घर में हो।’
‘मुझे अपनी चिंता नहीं है!’ हैरी ने कहा।
‘हम जानते हैं,’ मिस्टर वीज़्ली ने धीरे से कहा, ‘लेकिन अगर तुम यहाँ से चले गए, तो आज रात के हमारे सारे किए-धरे पर पानी फिर जाएगा।’
‘तुम कहीं नहीं जा रहे हो,’ हैग्रिड गुर्राया। ‘हे भगवान, हैरी, हम सबने तुम्हें यहाँ लाने के लिए इतना कुछ किया, इसके बाद तुम ऐसा सोच भी कैसे सकते हो?’
‘हाँ, और मेरे गायब कान का बलिदान?’ जॉर्ज ने तकिए से उठते हुए कहा।
‘मैं जानता हूँ
– ‘बावरे-नैन यह नहीं चाहते -‘
‘मैं जानता हूँ।’ हैरी चिंघाड़ा।
वह बुरी तरह फँसा हुआ महसूस कर रहा था : क्या वह यह नहीं जानता था कि उन्होंने उसके लिए कितना कुछ किया है। क्या ये लोग यह नहीं समझते हैं कि इसी कारण तो वह जाना चाहता था, ताकि उन्हें उसके कारण आगे कष्ट न उठाना पड़े? एक लंबी और अजीब ख़ामोशी छाई रही, जिस दौरान उसका निशान दुखता और टीस मारता रहा। आखिरकार मिसेज़ वीज़्ली ने ख़ामोशी तोड़ी।
‘हैरी, हेडविग कहाँ है ?’ उन्होंने उसे मनाते हुए पूछा। ‘हम उसे पिगविजियन के साथ रख देते हैं और कुछ खाने को दे देते हैं।’
उसके अंदर मरोड़ सी उठने लगी। वह उन्हें सच्चाई नहीं बता सकता था। जवाब देने से बचने के लिए वह अपनी बची हुई फायरव्हिस्की एक ही घुट में पी गया।
‘तब तक ठहरो, जब तक लोगों को यह पता न चल जाए कि तुमने यह काम एक बार फिर कर दिया है, हैरी,’ हैग्रिड बोला। ‘उससे बच निकले और उससे लड़े, जबकि वह ठीक तुम्हारे ऊपर था!’ ।
‘इसमें मेरा कोई कमाल नहीं था, हैरी ने सपाट अंदाज़ में कहा। ‘ वह तो मेरी छड़ी का कमाल था। मेरी छड़ी ने अपने आप यह काम किया था।’
कुछ पल बाद हर्माइनी धीरे से बोली, ‘लेकिन यह संभव नहीं है,
हैरी पॉटर
हैरी। शायद तुम्हारा मतलब यह है कि तुमने अनजाने में जादू कर दिया, तुमने सहज बुद्धि से प्रतिक्रिया की।’
‘नहीं, हैरी ने कहा। ‘मोटरसाइकल गिर रही थी। मैं नहीं जानता था कि वोल्डेमॉर्ट कहाँ है, लेकिन मेरी छड़ी मेरे हाथ में घूमी और उसे खोजकर उसकी तरफ़ एक मंत्र मारा और उस मंत्र को तो मैं जानता तक नहीं था। मैंने पहले कभी सुनहरी लपटें नहीं निकाली हैं।’
1 मिस्टर वीज़्ली बोले, ‘अक्सर जब कोई तनावपूर्ण स्थिति में होता है, तो वह बिना जाने ही जादू कर सकता है। छोटे बच्चे अक्सर जादू का प्रशिक्षण मिलने से पहले ऐसा करते रहते हैं -‘
‘यह बात नहीं थी,’ हैरी ने दाँत भींचकर कहा। उसका निशान जल रहा था। वह नाराज़ और कुंठित था। वह उनके इस विचार से चिढ़ रहा था कि उसमें वोल्डेमॉर्ट जितनी शक्ति है।
किसी ने कुछ नहीं कहा। वह जानता था कि उन्हें उसकी बात पर यक़ीन नहीं था। वैसे जब वह इस बारे में सोचने लगा, तो उसने भी कभी किसी छड़ी के बारे में नहीं सुना था, जो अपने आप जादू करती हो।
उसका निशान दर्द से फटने लगा। वह कराहने से बचने के लिए जूझने लगा। ताज़ी हवा के बारे में बुदबुदाते हुए उसने अपना गिलास नीचे रखा और कमरे से बाहर निकल गया।
जब उसने अँधेरे अहाते को पार किया, तो विशाल कंकाल जैसे थेस्ट्रॉल ने ऊपर देखा, अपने विशाल चमगादड़ जैसे पंख हिलाए, फिर दोबारा चरने लगा। हैरी बगीचे के गेट पर जाकर रुक गया और इसके ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ चुके पौधों को घूरने लगा। वह अपने टीस मारते माथे को मल रहा था और डम्बलडोर के बारे में सोच रहा था।
वह जानता था कि डम्बलडोर उसकी बात पर ज़रूर भरोसा करते। डम्बलडोर को यह पता होता कि हैरी की छड़ी ने अपने आप क्यों और कैसे काम किया था। डम्बलडोर के पास हमेशा जवाब रहते थे। वे छड़ियों के बारे में जानते थे। उन्होंने हैरी को उसकी और वोल्डेमॉर्ट की छड़ी के बीच के अजीब संबंध के बारे में बताया था लेकिन बावरे-नैन, सिरियस, उसके माता-पिता, उसकी उल्लू की तरह ही डम्बलडोर भी वहाँ पहुँच चुके थे, जहाँ हैरी उनसे दोबारा कभी बात नहीं कर सकता था। हैरी को गले में जलन का एहसास हुआ, जिसका फ़ायरव्हिस्की से कोई लेना-देना नहीं था … और फिर, अचानक उसके माथे का दर्द … 1
बहुत तेज़ हो गया। जब
धराशायी योद्धा
उसने अपना माथा पकड़ा और आँखें बंद की, तो उसके दिमाग़ के भीतर एक आवाज़ चिल्लाई।
‘तुमने मुझसे कहा था कि किसी दूसरे की छड़ी के इस्तेमाल से समस्या सुलझ जाएगी!’
उसके दिमाग में एक दुबले बूढ़े आदमी की छवि आई, जो पत्थर के फर्श पर चिथड़ों में पड़ा था और भयंकर ढंग से चीख रहा था, असहनीय दर्द की चीख …
‘नहीं! नहीं! मैं दया की भीख माँगता हूँ, मैं दया की भीख माँगता हूँ
‘ऑलिवैन्डर, तुमने लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से झूठ बोला!’
‘नहीं, मैंने झूठ नहीं बोला था … क़सम खाता हूँ, मैंने झूठ नहीं बोला था
‘तुम पॉटर की मदद करना चाहते थे, तुम उसे मुझसे बचाना चाहते थे!’
… ‘मैं क़सम खाता हूँ, मैं ऐसा नहीं चाहता था मुझे यक़ीन था कि दूसरी छड़ी से काम बन जाएगा …’
‘तो बताओ, क्या हुआ। लूसियस की छड़ी टूट क्यों गई ?’
आप दोनों ‘मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है … संबंध … सिर्फ की छड़ियों के बीच है
‘झूठ!’ ‘मेहरबानी करें … रहम करें …’
हैरी ने सफ़ेद हाथ को छड़ी उठाते देखा और वोल्डेमॉर्ट के गुस्से के तूफ़ान को महसूस किया। उसने कमज़ोर बूढ़े आदमी को फ़र्श पर तड़पते हुए देखा – –
‘हैरी?’
यह जितनी जल्दी शुरू हुआ था, उतनी ही जल्दी ख़त्म हो गया। हैरी अँधेरे में काँपता हुआ बगीचे के गेट को पकड़े रहा। उसका दिल सरपट दौड़ रहा था, उसके माथे के निशान में अब भी चुभन हो रही थी। कुछ पल तक उसे एहसास ही नहीं हुआ कि रॉन और हमाइनी उसके पास 1 आ चुके थे।
‘हैरी, अंदर चलो,’ हाइनी फुसफुसाकर बोली। ‘तुम यहाँ से जाने ,
हैरी पॉटर
बारे में अब भी तो नहीं सोच रहे हो?’
के ‘देखो दोस्त, तुम्हें रुकना होगा,’ रॉन ने हैरी की पीठ थपथपाते हुए कहा।
‘तुम ठीक तो हो ?’ हाइनी ने पूछा, जो अब इतनी क़रीब आ गई थी कि हैरी के चेहरे को देख सकती थी। ‘तुम भयंकर दिख रहे हो!’
हैरी ने काँपती आवाज़ में कहा, ‘मेरी हालत शायद ऑलिवैन्डर से ज़्यादा अच्छी है …’
जब उसने उन लोगों को बताया कि उसने क्या देखा था, तो रॉन सदमे में और हर्माइनी दहशत में आ गई।
‘लेकिन यह तो बंद हो जाना चाहिए था! तुम्हारा निशान – इसे तो अब नहीं दुखना चाहिए था! तुम्हें उस संबंध को दोबारा खुलने नहीं देना चाहिए – डम्बलडोर चाहते थे कि तुम अपना दिमाग बंद कर लो!’ –
जब उसने जवाब नहीं दिया, तो हर्माइनी ने उसकी बाँह थाम ली। ‘हैरी, वह मंत्रालय, अख़बारों और आधी जादूगर दुनिया पर क़ब्ज़ा जमा रहा है! उसे अपने दिमाग पर क़ब्ज़ा मत जमाने दो!’