—–Harry Potter and the Deathly Hallows
Chapter 3 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े —— जे.के रॉलिंग
अध्याय तीन
डस्र्ली परिवार की विदाई
घर के सामने वाले दरवाज़े के धाड़ से खुलने की आवाज़ सीढ़ियों के ऊपर तक गूंजी और इसके ठीक बाद कोई चिल्लाया, ‘ओए! तुम!’
सोलह साल तक इस तरह बुलाए जाने के बाद हैरी को ज़रा भी शक नहीं था कि उसके अंकल उसे ही आवाज़ लगा रहे हैं। बहरहाल, उसने तत्काल प्रतिक्रिया नहीं की। वह अब भी आईने के उस टुकड़े को घूरे जा रहा था, जिसमें उसके ख्याल से उसे एक पल के लिए डम्बलडोर की आँख की झलक दिखी थी। हैरी तब तक टस से मस नहीं हुआ, जब तक उसके अंकल ने गरजकर ‘लड़के!’ नहीं कहा। फिर वह धीरे से खड़ा हुआ और बेडरूम के दरवाज़े की तरफ़ बढ़ा। बीच में उसने आईने के टुकड़े को उस बैग में रख लिया, जिसे वह ले जाने वाला था।
‘काफ़ी देर लगा दी!’ वरनॉन डी गरजे, जब हैरी सीढ़ियों के ऊपर प्रकट हुआ। ‘नीचे आओ, मुझे तुमसे कुछ बात करनी है!’
हैरी धीरे-धीरे नीचे पहुंचा। उसके हाथ जीन्स की जेब में थे। लिविंग रूम में पहुंचने पर उसने देखा कि डर्ली परिवार के तीनों सदस्य वहाँ मौजूद थे। उन्होंने सफ़र वाली पोशाक पहन रखी थी : वरनॉन अंकल ऊपर तक ज़िप लगी जैकेट पहने थे, पेटूनिया आंटी ने चमकीले रंग का कोट डाल रखा था और हैरी का विशालकाय, सुनहरे बालों तथा मांसपेशियों वाला मौसेरा भाई डडली लेदर जैकेट पहने हुए था। 1
‘हाँ?’ हैरी ने पूछा।
‘बैठ जाओ!’ वरनॉन अंकल ने कहा। हैरी ने अपनी भौंहें चढ़ा लीं। ‘प्लीज़!’ वरनॉन अंकल ने आगे कहा और धीरे से चिहुँके, जैसे निकलते
हैरी पॉटर
समय यह शब्द उनके गले में चुभा हो।
हैरी बैठ गया। उसे अंदाज़ा था कि आगे क्या कहा जाएगा। उसके अंकल तेज़ी से चहलकदमी करने लगे और पेटूनिया आंटी तथा डडली तनाव भरे अंदाज़ में उन्हें देखते रहे। आखिरकार, वरनॉन अंकल का बड़ा बैंगनी चेहरा एकाग्रता से सिकुड़ गया और वे हैरी के सामने रुक गए। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना इरादा बदल लिया है।’
‘कितनी हैरानी की बात है!’ हैरी व्यंग्यात्मक अंदाज़ में बोला।
‘अपने अंकल से इस तरह बात मत करो -‘ पेटूनिया आंटी तीखी आवाज़ में बोलने लगीं, लेकिन वरनॉन डी ने अपना हाथ उठाकर उन्हें रोक दिया।
‘यह सब बकवास है, वरनॉन अंकल ने सुअर जैसी छोटी आँखों से हैरी को गुस्से से घूरते हुए कहा। ‘मैंने तय कर लिया है कि इसके एक शब्द पर भी यकीन नहीं करूँगा। हम लोग यहीं रहेंगे, कहीं नहीं जाएँगे।’
हैरी ने अपने अंकल की तरफ़ देखा। उसे चिढ़ भी छूट रही थी और हँसी भी आ रही थी। पिछले चार हफ्तों से वरनॉन अंकल हर चौबीस घंटे में अपना इरादा बदल रहे थे और इरादा बदलने के साथ ही हर बार सामान कार में रख या निकाल रहे थे। हैरी का प्रिय पल वह था, जब वरनॉन अंकल ने डडली के बैग को झुलाकर डिग्गी में रखने की कोशिश की थी, लेकिन चूंकि उन्हें यह पता नहीं था कि डडली ने उसमें अपने डम्बल्स रख दिए हैं, इसलिए डम्बल्स उनके पैरों पर गिर गए और वे दर्द से चिल्लाते हुए गालियाँ देने लगे थे।
– … ‘तुम्हारे मुताबिक़,’ वरनॉन डी ने कहा और लिविंग रूम में दोबारा चहलकदमी करने लगे, ‘हम – पेटूनिया, डडली और मैं – ख़तरे में हैं तुम्हारे जैसे – तुम्हारे जैसे -‘
‘हाँ, “मेरे जैसे लोगों” से, सही कहा,’ हैरी बोला।
‘देखो, मुझे
इस बात पर भरोसा नहीं है,
वरनॉन अंकल ने हैरी के सामने रुकते हुए कहा। ‘मैं आधी रात तक इस सबके बारे में सोचता रहा और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूँ कि यह घर हथियाने की साज़िश है।’ ‘घर, हैरी ने दोहराया। ‘कौन सा घर ?’
‘यह घर!’ वरनॉन अंकल चीखे और उनके माथे
की नस फड़कने लगी। ‘हमारा घर! इस इलाके में मकान की कीमतें आसमान छू रही हैं! तुम हमें रास्ते से हटाना चाहते हो, ताकि उल्टी-सीधी हरकतें करके सारी
इस्ली परिवार की विदाई
जायदाद अपने नाम करवा लो और
‘आपका दिमाग तो नहीं सरक गया?’ हैरी ने कहा। इस मकान को हथियाने की साज़िश? क्या आप सचमुच इतने मूर्ख हैं ?’ ‘तुम्हारी यह जुर्रत -!’ पेटूनिया आंटी चिंघाड़ीं, लेकिन वरनॉन अंकल ने एक बार फिर उन्हें चुप करा दिया। उनकी नज़र में उनकी बुद्धि पर होने वाला हमला उस ख़तरे की तुलना में कुछ भी नहीं था, जिसकी ओर उन्होंने इशारा किया था।
‘और अगर आप भूल गए हों, हैरी ने कहा, ‘तो मैं आपको बता दूँ कि मेरे पास पहले से ही एक मकान है, जिसे मेरे गॉडफादर ने मेरे नाम छोड़ा है। फिर मैं इस मकान पर क़ब्ज़ा क्यों करना चाहूँगा? सुखद यादों के कारण?’
ख़ामोशी छा गई। हैरी को लगा कि उसके अंकल इस तर्क से प्रभावित हो गए थे।
वरनॉन अंकल ने दोबारा चहलकदमी शुरू करते हुए कहा, ‘तुम्हारा दावा है कि यह लॉर्ड नाम का आदमी
‘वोल्डेमॉर्ट, हैरी ने अधीरता से कहा, ‘और हम ये बातें पहले भी कम से कम सौ बार कर चुके हैं। यह कोई दावा नहीं है, यह तो सच्चाई है । डम्बलडोर ने पिछले साल आपको यह बात बताई थी और किंग्सले तथा मिस्टर वीज्ली -‘
वरनॉन डी ने गुस्से से अपने कंधे झुका लिए। हैरी समझ गया कि उसके अंकल क्या सोच रहे होंगे। गर्मी की छुट्टियाँ शुरू होने के कुछ समय बाद दो वयस्क जादूगर वरनॉन अंकल से मिलने आए थे और अंकल उसी घटना को भुलाने की कोशिश कर रहे होंगे। किंग्सले शैकलबोल्ट और आर्थर वीज़्ली का उनके दरवाज़े की चौखट पर क़दम रखना डी दंपति के लिए बहुत ही अप्रिय झटका था। बहरहाल, हैरी को मानना पड़ा कि चूंकि मिस्टर वीज़्ली एक बार आधे लिविंग रूम को तहस-नहस कर चुके थे, इसलिए उन्हें देखकर वरनॉन अंकल के खुश होने की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।
‘- किंग्सले और मिस्टर वीज्ली ने इसका बहुत अच्छा उपाय बताया है, हैरी ने बिना किसी अफ़सोस के आगे कहा। ‘जब मैं सत्रह साल का हो जाऊँगा, तो मुझे बचाने वाले सुरक्षात्मक सम्मोहन का असर ख़त्म हो जाएगा और इससे मेरे साथ-साथ आप भी ख़तरे में पड़ जाएँगे। मायापंछी 7 1
हैरी पॉटर
के समूह को यक़ीन है कि वोल्डेमॉर्ट आपको निशाना बनाएगा। वह या तो आपको यातना देकर मेरा पता-ठिकाना मालूम करने की कोशिश करेगा, या फिर वह आपको यह सोचकर बंधक बना लेगा कि मैं आकर आपको बचाने की कोशिश करूँगा।’
वरनॉन अंकल और हैरी की नज़रें मिलीं। हैरी को यक़ीन था कि उस पल वे दोनों एक ही बात सोच रहे थे। फिर वरनॉन अंकल टहलने लगे और हैरी ने आगे कहा, ‘आपको छिपना पड़ेगा और मायापंछी का समूह इस काम में आपकी मदद करना चाहता है। आपको बहुत अच्छी सुरक्षा दी जा रही है, सबसे अच्छी सुरक्षा।’
वरनॉन अंकल कुछ नहीं बोले, बल्कि लगातार चहलकदमी करते रहे। बाहर प्रिविट ड्राइव की हेजों के ऊपर सूरज नीचे झुक रहा था। पड़ोसी का लॉनमोअर एक बार फिर रुक गया।
वरनॉन डी ने अचानक तेज़ी से पूछा, ‘तुमने कहा था कि जादू मंत्रालय भी है?’
‘हाँ है,’ हैरी ने हैरानी से कहा। 1
हमारी सुरक्षा क्यों नहीं कर सकता? मुझे लगता है कि निर्दोष होने के नाते हमें सरकारी सुरक्षा मिलनी चाहिए! आख़िर हमारा कसूर सिर्फ इतना ही तो है कि हमने एक ऐसे व्यक्ति को अपने घर रखा है, जो निशाने पर है।’
‘अच्छा, तो फिर मंत्रालय
हैरी खुद को रोक नहीं पाया और हँस दिया। उसके अंकल ‘आपने
हमेशा सरकार से उम्मीदें लगाते थे, भले ही यह उस दुनिया की सरकार हो, जिससे वे नफ़रत करते थे और जिस पर उन्हें भरोसा नहीं था। +
मिस्टर वीज़्ली और किंग्सले की बातें नहीं सुनी ?’ हैरी ने जवाब दिया। ‘हमें लगता है कि दुश्मन मंत्रालय
में घुसपैठ कर चुका है।’ वरनॉन अंकल अँगीठी तक गए और वहाँ से लौटते समय इतनी गहरी साँस छोड़ी कि उनकी बड़ी-बड़ी, काली मूंछे थरथराने लगीं। उनका चेहरा एकाग्रता के कारण अब भी बैंगनी था। ‘ठीक है,’
उन्होंने एक बार फिर हैरी के सामने रुकते हुए कहा। ‘ठीक है, हम यह सुरक्षा स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमें सुरक्षा के लिए वह किंग्सले नाम का आदमी क्यों नहीं मिल सकता
?’ हैरी अपनी आँखें
चढ़ाने से खुद को बमुश्किल रोक पाया। वरनॉन अंकल यह सवाल आधा दर्जन बार पूछ चुके थे।
डस्र्ली परिवार की विदाई
? उसने दाँत भींचकर कहा, ‘जैसा कि मैं आपको बता चुका हूँ, किंग्सले मगलू – मेरा मतलब है, आपके प्रधानमंत्री की रक्षा कर रहा है।’ ‘वही तो – वह सबसे अच्छा है!’ वरनॉन अंकल ने खाली टेलीविज़न स्क्रीन की तरफ़ इशारा करते हुए कहा। डी दंपति ने किंग्सले को न्यूज़ में में देखा था। किंग्सले मगलू प्रधानमंत्री के पीछे-पीछे चल रहा था, जब वे एक अस्पताल का दौरा कर रहे थे। इसके अलावा किंग्सले ने मगलुओं जैसे कपड़े पहनने में महारत हासिल कर ली थी और उसकी धीमी, गहरी आवाज़ में आश्वस्त करने वाला भाव था। परिणामस्वरूप डी दंपति किंग्सले को इतना पसंद करने लगे, जितना उन्होंने कभी किसी जादूगर को नहीं किया था, हालाँकि यह सच था कि उन्होंने उसे कभी बाली पहने हुए नहीं देखा था।
‘देखिए, वह तो मिल नहीं सकता है,’ हैरी ने कहा। ‘लेकिन हेस्टिया जोन्स और डीडेलस डिगल यह काम बहुत अच्छी तरह कर लेंगे -‘
‘अगर हमने उनका बायोडाटा देखा होता …’ वरनॉन अंकल ने बोलना शुरू किया, लेकिन हैरी का संयम जवाब दे गया। वह उठकर अपने अंकल के पास गया और टी.वी. सेट की तरफ़ इशारा करते हुए बोला।
‘ये दुर्घटनाएँ दरअसल दुर्घटनाएँ नहीं हैं – कारों का टकराना, विस्फोट, ट्रेनों का पटरियों से उतरना और जो तमाम घटनाएँ हमने न्यूज़ में देखी हैं। लोग गायब हो रहे हैं, मर रहे हैं और इस सबके पीछे है – वोल्डेमॉर्ट। मैं आपको यह बात पहले भी कई बार बता चुका हूँ कि उसे मगलुओं को मारने में मज़ा आता है। यहाँ तक कि कोहरा भी दमपिशाचों ने उत्पन्न किया है और अगर आपको वे याद नहीं हों, तो अपने बेटे से . पूछ लें!’
डडली ने अपने हाथ मुँह पर रख लिए। फिर अपने माता-पिता और हैरी की निगाह खुद पर टिकी देखकर उसने उन्हें धीरे-धीरे नीचे किया और पूछा, ‘वे … और भी हैं ?’ वे
‘और ?’ हैरी हँसा। ‘तुम्हारा मतलब है, जिन दो दमपिशाचों ने हम पर हमला किया था, उससे ज़्यादा? ज़ाहिर है, वे बहुत सारे हैं। सैकड़ों की वे तादाद में हैं, अब तक तो हज़ारों हो गए होंगे, क्योंकि उन्हें डर और निराशा से शक्ति मिलती है -‘
‘ठीक है, ठीक है, वरनॉन डी ने अक्खड़ लहजे में कहा। ‘तुम्हारी बात में दम लगता है L’
हैरी पॉटर
‘मुझे भी ऐसा ही लगता है,’ हैरी ने कहा, ‘क्योंकि जैसे ही मैं सत्रह साल का होता हूँ, वे सभी – प्राणभक्षी, दमपिशाच, यहाँ तक कि सजीव-लाशें भी (यानी वे मुर्दा शरीर, जिन पर शैतानी जादूगर सम्मोहन कर देता है) आपकी तलाश करेंगे और यक़ीनन आप पर हमला करेंगे। और अगर आपको याद हो कि आखिरी बार जादूगरों से मुठभेड़ में आप किस तरह हारे थे, तो मुझे लगता है आप भी इस बात से सहमत होंगे कि आपको मदद की ज़रूरत है।’
थोड़ी देर ख़ामोशी छाई रही। इस दौरान वरनॉन अंकल याद कर रहे थे कि किस तरह हैग्रिड ने लकड़ी के सामने वाले दरवाज़े को तोड़ दिया था। पेटूनिया आंटी वरनॉन अंकल को देख रही थीं। डडली हैरी को घूर रहा था। आख़िर वरनॉन अंकल के मुँह से निकला, ‘लेकिन मेरे ऑफ़िस का क्या होगा? डडली के स्कूल का क्या होगा? मुझे नहीं लगता कि ये चीजें हमलावर जादूगरों के लिए मायने रखती होंगी
‘आप समझ क्यों नहीं रहे हैं?’ हैरी चिल्लाया। ‘वे आपको उसी तरह यातना देंगे और मार डालेंगे, जैसा उन्होंने मेरे मम्मी-डैडी के साथ किया था!’
‘डैडी,’ डडली ऊँची आवाज़ में बोला, ‘डैडी – मैं मायापंछी के समूह की सुरक्षा में जा रहा हूँ।’
‘डडली,’ हैरी बोला, ‘तुमने जिंदगी में पहली बार समझदारी की बात कही है।’ 1
वह जानता था कि किला फ़तह हो चुका है। अगर डडली इतना डर चुका है कि मायापंछी के समूह की सुरक्षा में रहना चाहता है, तो उसके माता-पिता भी उसके साथ जाएँगे। लाड़ले डडली से दूर रहने का सवाल ही नहीं उठता था। हैरी ने मैंटलपीस पर रखी घोड़ागाड़ी की डिज़ाइन वाली घडी पर निगाह डाली।
‘वे लगभग पाँच मिनट में यहाँ आ जाएँगे,’ उसने कहा और जब डी परिवार के किसी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया, तो वह कमरे से बाहर निकल गया। अपने अंकल आंटी और कज़िन से – शायद हमेशा के – लिए – विदा लेने के लिए वह खुशी-खुशी तैयार था, लेकिन माहौल काफ़ी अजीब था। सोलह साल की ठोस नापसंदगी के अंत में आप एक-दूसरे से क्या कह सकते हैं?
अपने बेडरूम में लौटने के बाद हैरी यूँ ही अपने बैग से खेलता रहा।
डस्र्ली परिवार की विदाई
फिर उसने हेडविग के पिंजरे की छड़ों के बीच से कुछ आउल नट्स अंदर डाल दिए। वे हल्की खन्न के साथ तलहटी से टकराए, लेकिन हेडविग ने उनकी तरफ़ ध्यान नहीं दिया।
हैरी ने उसे पुचकारते हुए कहा, ‘हम लोग जल्दी, बहुत जल्दी यहाँ से निकल रहे हैं। फिर तुम जी भर कर उड़ लेना।’
दरवाज़े की घंटी बजी। हैरी झिझका, फिर अपने कमरे से बाहर निकलकर नीचे की तरफ़ चल दिया। उसे भरोसा नहीं था कि हेस्टिया और डीडेलस अपने आप डी दंपति से निबट पाएँगे।
जिस पल हैरी ने दरवाज़ा खोला, एक रोमांचित आवाज़ आई, ‘हैरी पॉटर!’ बैंगनी हैट पहने एक नाटे आदमी ने झुककर उसे सलाम किया। ‘हमेशा की तरह सम्मान की बात है!’
‘धन्यवाद, डीडेलस, हैरी ने कहा और काले बालों वाली हेस्टिया को हल्के से मुस्कराकर देखा। ‘बहुत अच्छी बात है कि आप लोग यह कर रहे हैं … ये हैं मेरे अंकल-आंटी और कज़िन …’
. ‘हैरी पॉटर के रिश्तेदारों, आप सभी का दिन शुभ हो,’ डीडेलस ने चहकते हुए कहा और लिविंग रूम में पहुँच गया। डी दंपति इस संबोधन से ज़रा भी खुश नहीं हुए। हैरी ने सोचा, कहीं उन्होंने अपना इरादा फिर से तो नहीं बदल लिया। जादूगरनी और जादूगर को देखते ही डडली अपनी माँ के पास दुबक गया।
‘मुझे दिख रहा है कि आपने सामान पैक कर लिया है और आप बिलकुल तैयार हैं। बहुत बढ़िया! जैसा कि हैरी आपको बता चुका है, योजना एकदम सीधी है,’ डीडेलस ने कहा और अपने वेस्टकोट की जेब से एक बड़ी जेबी घड़ी निकालकर देखने लगा। ‘हम लोग हैरी के जाने से पहले यहाँ से चल देंगे। आपके घर के भीतर जादू करना खतरनाक है, क्योंकि हैरी अब भी नाबालिग़ है, इसलिए इससे मंत्रालय को उसे गिरफ्तार करने का बहाना मिल जाएगा। इसलिए हम लोग कार से दस-ग्यारह मील दूर पहुंचेंगे और वहाँ से अंतर्ध्यान होकर उस सुरक्षित जगह पहुँच जाएँगे, जो हमने आपके रहने के लिए चुनी है। मुझे लगता है, आप कार चलाना तो जानते होंगे?’ उसने वरनॉन अंकल से विनम्रता से पूछा। 1
‘कार चलाना? ज़ाहिर है, बहुत अच्छी तरह जानता हूँ!’ वरनॉन अंकल ने थूक उड़ाते हुए कहा।
‘सर, आप बहुत समझदार हैं, बहुत ही समझदार। मैं तो इतने सारे .
हैरी पॉटर
बटनों और डायलों से बिलकुल चकरा जाता,’ डीडेलस ने कहा। वह वरनॉन डी को खुश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके हर शब्द के साथ वरनॉन डी का योजना पर से विश्वास उठता जा रहा था।
1 ‘कार तक नहीं चला सकता, वे बहुत धीमे से बुदबुदाए और उनकी मूंछ आवेश में थरथराई, लेकिन सौभाग्य से डीडेलस या हेस्टिया ने उनकी बात नहीं सुनी।
डीडेलस ने आगे कहा, ‘हैरी, तुम यहाँ अपने पहरेदारों का इंतज़ार करना। योजना थोड़ी बदल गई है -‘ 1 7
‘आपका क्या मतलब है ?’ हैरी ने तुरंत पूछा। ‘मैं सोच रहा था कि बावरे-नैन यहाँ आएँगे और मुझे साहचर्य-अंतर्ध्यान करके ले जाएँगे?’
‘ऐसा नहीं कर सकते,’ हेस्टिया ने संक्षेप में कहा। ‘बावरे-नैन पूरी बात समझा देंगे।’
डी दंपति के चेहरे पर नासमझी का स्पष्ट भाव था और वे चौंककर उछल पड़े, जब एक तेज़ आवाज़ आई : ‘जल्दी करो!’ हैरी ने कमरे में चारों तरफ़ देखा, तब कहीं जाकर उसे एहसास हुआ कि यह आवाज़ डीडेलस की जेबी घड़ी में से आई थी।
‘बिलकुल सही कहा, हमारे पास वक्त बहुत कम है,’ डीडेलस ने अपनी घड़ी की तरफ़ सिर झुकाकर उसे वापस अपने वेस्टकोट में रखते हुए कहा। ‘हैरी, हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि इस घर से तुम्हारे जाने और तुम्हारे परिवार के अंतर्ध्यान होने का समय एक ही हो, ताकि सम्मोहन तभी टूटे, जब पूरा परिवार सुरक्षित जगह के लिए रवाना हो।’ वह डर्ली परिवार की ओर मुड़ा। ‘तो, चलने के लिए तैयार हैं ?’
किसी ने भी उसकी बात का जवाब नहीं दिया। वरनॉन अंकल अब भी दहशत से डीडेलस के वेस्टकोट की उभरी जेब को घूरे जा रहे
‘डीडेलस, शायद हमें हॉल में बाहर इंतज़ार करना चाहिए,’ हेस्टिया वुदबुदाई। उसे स्पष्ट रूप से लग रहा था कि जब हैरी डी परिवार से है प्रेमपूर्ण, शायद आँसू भरी विदा लेगा, तो कमरे में रहना ठीक नहीं है।
थे।
‘इसकी कोई ज़रूरत नहीं है,’ हैरी बोला, लेकिन वरनॉन अंकल ने इस बात को अनावश्यक बनाते हुए ज़ोर से कहा, ‘अच्छा, तो अलविदा, लड़के।’
उन्होंने हैरी से हाथ मिलाने के लिए अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाया, लेकिन आख़िरी मिनट पर यह काम उनसे नहीं हो पाया, इसलिए
इस्र्ली परिवार की विदाई
उन्होंने अपनी मुट्ठी बाँध ली और उसे किसी पेंडुलम की तरह आगे-पीछे – झुलाने लगे।
‘तैयार, डिडी ?’ पेटूनिया आंटी ने पूछा और हैरी की तरफ़ देखने से बचने के लिए अपने हैंडबैग के बटन से खेलने लगीं।
इडली ने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वहीं पर मुँह खोले खड़ा रहा। हैरी को बरबस ग्रॉप नाम के दानव की याद आ गई। ‘तो फिर चलो
,’ वरनॉन अंकल बोले।
डडली लिविंग रूम के दरवाज़े तक पहुँचकर बुदबुदाया, ‘मैं समझ नहीं पाया।’
‘बेटा, क्या नहीं समझ पाए ?’ पेटूनिया आंटी ने अपने बेटे को निहारते हुए पूछा।
डडली ने हैरी की तरफ़ अपना बड़ा, मोटा हाथ उठाया
। ‘वह हमारे साथ क्यों नहीं चल रहा है?’
वरनॉन अंकल और पेटूनिया आंटी अपनी जगह पर स्थिर खड़े रह गए और डडली को ऐसे घूरने लगे, जैसे उसने अभी-अभी बैले डांसर बनने की इच्छा जाहिर की हो।
‘क्या?’ वरनॉन अंकल ने ज़ोर से पूछा। से
‘वह हमारे साथ क्यों नहीं चल रहा है ?’ डडली ने पूछा।
‘देखो, वह – वह नहीं चाहता है, वरनॉन अंकल ने कहा और हैरी को गुस्से से घूरते हुए पूछा, ‘तुम नहीं चाहते हो, है ना?’ 7
‘बिलकुल नहीं, हैरी ने कहा।
‘देखा, वरनॉन अंकल ने डडली से कहा। ‘अब चलो, हमें चलना चाहिए।’
वे तेज़ी से कमरे से बाहर निकल गए। सभी को सामने वाले दरवाज़े के खुलने की आवाज़ आई, लेकिन इडली हिला तक नहीं। कुछ अटकते क़दमों के बाद पेटूनिया आंटी भी रुक गईं। 7
‘अब क्या हुआ?’ वरनॉन अंकल चिल्लाए और दोबारा दरवाज़े पर नज़र आए।
ऐसा लग रहा था कि डडली के मन में ऐसे विचार आ रहे थे, जिन्हें वह शब्दों में नहीं कह पा रहा था। स्पष्ट रूप से मन ही मन कुछ पल
हैरी पॉटर
दर्दनाक संघर्ष करने के बाद वह बोला, ‘लेकिन वह जा कहाँ रहा है?’
पेटूनिया आंटी और वरनॉन अंकल ने एक-दूसरे की तरफ़ देखा। यह स्पष्ट था कि डडली की बातों से उन्हें डर लग रहा था। हेस्टिया जोन्स ने ख़ामोशी तोड़ी।
उसने चकराते हुए पूछा, ‘लेकिन बेशक आप जानते होंगे कि आपका भांजा कहाँ जा रहा है?’
‘बेशक जानते हैं, वरनॉन डी ने कहा। ‘वह आप जैसे लोगों के साथ जाएगा, है ना? ठीक है, डडली, चलो कार में चलते हैं। तुमने उस आदमी की बात सुनी थी ना, हमें जल्दी चलना चाहिए।’
एक बार फिर वरनॉन डी सामने वाले दरवाज़े तक गए, लेकिन डडली उनके पीछे-पीछे नहीं गया।
‘हम जैसे लोगों के साथ ?’
हेस्टिया नाराज़ दिख रही थी। हैरी इस तरह की घटना पहले भी
देख चुका था। जादूगर यह देखकर स्तब्ध रह जाते थे कि हैरी के सबसे क़रीबी रिश्तेदार मशहूर हैरी पॉटर में कितनी कम दिलचस्पी लेते हैं। ‘ठीक है,’ हैरी ने हेस्टिया को आश्वस्त किया। इससे सचमुच कोई फ़र्क नहीं पड़ता है।’
‘कोई फ़र्क नहीं पड़ता है?’ हेस्टिया ने दोहराया। उसकी आवाज़ ख़तरनाक तरीके से तेज़ होने लगी। ‘क्या इन लोगों को एहसास नहीं है कि तुमने कितना कुछ झेला है ? तुम कितने बड़े ख़तरे में हो? वोल्डेमॉर्ट-विरोधी अभियान में तुम्हारी कितनी बड़ी भूमिका है ?’
‘अर – नहीं, वे नहीं जानते हैं,’ हैरी ने कहा। ‘दरअसल, वे सोचते हैं कि मैं धरती पर बोझ हूँ, लेकिन मुझे इसकी आदत -‘ –
‘मैं नहीं सोचता हूँ कि तुम धरती पर बोझ हो।’
अगर हैरी ने डडली के होंठों को हिलते नहीं देखा होता, तो शायद उसे इस पर यक़ीन नहीं होता। खैर, वह कई पल तक डडली को घूरता रहा, तब जाकर उसे तसल्ली हुई कि यह बात उसके कज़िन ने ही कही थी। डडली का चेहरा लाल हो गया था। हैरी खुद हैरानी और उलझन में था। ‘अर .
शुक्रिया, डडली।’
एक बार फिर डडली ऐसे विचारों से जूझता नज़र आया, जिन्हें व्यक्त करने में उसे मुश्किल आ रही थी। फिर वह बुदबुदाया, ‘तुमने मेरी
डरी परिवार की विदाई
जान बचाई थी।’
‘ऐसा नहीं था,’ हैरी ने कहा। ‘दमपिशाच तो सिर्फ तुम्हारी आत्मा चूसना चाहते थे …
उसने अपने कज़िन को जिज्ञासा से देखा। इस साल और पिछले साल की गर्मियों में उसका डडली से ज्यादा पाला नहीं पड़ा था, क्योंकि हैरी प्रिविट ड्राइव में बहुत कम समय रहा था और वहाँ रहते समय भी उसने ज़्यादातर वक्त अपने कमरे में ही गुज़ारा था। बहरहाल, अब हैरी को एहसास हुआ कि ठंडी चाय के जिस कप से वह उस सुबह टकराया था, वह शायद डडली ने उसे फँसाने के लिए नहीं रखा था। यह बात उसके दिल को छू गई, लेकिन उसे यह देखकर राहत मिली कि भावनाएँ व्यक्त करने की डडली की क्षमता अब ख़त्म हो चुकी थी। एक-दो बार फिर अपना मुँह खोलने के बाद डडली लाल चेहरे के साथ ख़ामोश हो गया।
पेटूनिया आंटी रोने लगीं। हेस्टिया जोन्स ने उनकी तरफ़ करुणा के भाव से देखा, जो फ़ौरन गुस्से में बदल गया, जब पेटूनिया आंटी ने आगे बढ़कर हैरी के बजाय डडली को गले लगा लिया।
‘बहुत बढ़िया, डडली …’ वे उसके विशाल सीने पर सिर रखकर सुबकने लगीं, ‘कितना प्यारा बच्चा है – धन्यवाद दे रहा है …’ –
‘लेकिन उसने धन्यवाद कहाँ दिया है!’ हेस्टिया ने गुस्से में कहा। ‘उसने तो सिर्फ इतना कहा है कि वह हैरी को धरती पर बोझ नहीं मानता
‘हाँ, लेकिन डडली के मुँह से यह बात निकलना भी “मैं तुमसे प्यार करता हूँ” जैसी ही है, हैरी ने कहा। वह इस बात पर चिढ़ भी रहा था और उसे हँसी भी आ रही थी कि पेटुनिया आंटी डडली को इस तरह जकड़े थीं, जैसे वह अभी-अभी हैरी को जलती हुई इमारत से बचाकर लाया हो।
‘हम चल रहे हैं या नहीं?’ वरनॉन अंकल गरजते हुए एक बार फिर लिविंग रूम के दरवाज़े पर आ गए। ‘मुझे लगा था कि हमारे पास बहुत कम समय है!’
‘हाँ – , हाँ, सही कहा,’ डीडेलस डिगल ने कहा, जो इस बातचीत को स्तब्ध अंदाज़ में देख रहा था और अब खुद को सँभाल रहा था। ‘अच्छा हैरी, अब हमें सचमुच चलना चाहिए -‘
वह आगे बढ़ा और उसने अपने दोनों हाथों से हैरी से हाथ मिलाया। ‘- शुभकामनाएँ। मुझे उम्मीद है कि हम दोबारा मिलेंगे। जादूगरों
हैरी पॉटर
की दुनिया की आशाएँ तुम्हारे कंधों पर टिकी हैं।’
‘ओह,’ हैरी ने कहा, ‘ठीक है। धन्यवाद।’
‘अलविदा, हैरी,’ हेस्टिया ने भी उसका हाथ थामते हुए कहा। ‘हमारी दुआएँ तुम्हारे साथ हैं।’
‘मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा,’ हैरी ने पेटूनिया आंटी और डडली पर निगाह डालते हुए कहा।
‘ओह, मुझे यक़ीन है कि हम सबसे अच्छे दोस्त बन जाएँगे,’ डिगल ने उत्साह से कहा और कमरे से बाहर निकलते समय अपना हैट लहराया। उसके पीछे हेस्टिया निकल गई।
डडली ने खुद को अपनी माँ के चंगुल से धीरे से छुड़ाया और हैरी की तरफ़ बढ़ा। हैरी ने जादू से उसे डराने की अपनी इच्छा पर काबू किया। फिर डडली ने अपना बड़ा, गुलाबी हाथ आगे बढ़ाया।
‘ओह, डडली,’ हैरी ने पेटूनिया आंटी की दोबारा शुरू हो गई सिसकियों के ऊपर से कहा, ‘क्या दमपिशाचों ने तुम्हारे भीतर नई आत्मा डाल दी?’
‘क्या पता,’ डडली बुदबुदाया। ‘मिलते हैं, हैरी।’
‘हाँ …’ हैरी ने इडली से हाथ मिलाते हुए कहा। ‘मिलते हैं, डडली दादा, अपना ध्यान रखना।’ 1 7
डडली हल्के से मुस्कराकर कमरे से बाहर निकल गया। हैरी को गिट्टी भरे ड्राइव में उसके भारी क़दमों और फिर कार के दरवाज़े के धड़ाम से बंद होने की आवाज़ आई।
पेटूनिया आंटी, जिनका चेहरा रूमाल में दफ़न था, उस आवाज़ को सुनकर मुड़ीं। शायद उन्हें यह उम्मीद बिलकुल नहीं थी कि वे हैरी के साथ अकेली रह जाएँगी। अपने गीले रूमाल को जल्दी से अपनी जेब में ढूँसती हुई वे बोलीं, ‘अच्छा – तो विदा,’ और फिर वे उसकी तरफ़ देखे बिना ही दरवाजे की तरफ़ चल दीं। 6 .
‘अलविदा, हैरी ने कहा।
वे रुकी और उन्होंने पलटकर पीछे देखा। एक पल के लिए तो हैरी को लगा कि वे उससे कुछ कहना चाहती हैं : उन्होंने उसे अजीब अंदाज़ में देखा और कुछ बोलने के लिए मुँह खोला, लेकिन फिर हल्के से सिर झटककर वे तेज़ी से कमरे से बाहर निकल गईं।