Harry Potter and the Deathly Hallows Chapter 1 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

 


  ——Harry Potter and the Deathly Hallows   Chapter 1   हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े —— जे.के रॉलिंग

      


                                    अध्याय एक


                      शैतानी शहंशाह की योजना


चाँदनी से नहाई सँकरी गली में दो आदमी अचानक एक-दूसरे से कुछ गज़ दूर हवा में से प्रकट हुए। कुछ पल के लिए वे अपनी-अपनी छड़ी एक-दूसरे के सीने की तरफ़ तानकर स्थिर खड़े रहे। फिर दोनों ने एक-दूसरे को पहचान लिया और अपनी छड़ियाँ चोगे में रखकर तेज़ी से एक ही दिशा में चलने लगे।


दोनों में से ज़्यादा लंबे आदमी ने पूछा, ‘कोई ख़बर ?’


सीवियरस स्नेप ने जवाब दिया, ‘बहुत ही अच्छी।’


गली की बाईं तरफ़ काँटेदार झाड़ियाँ थीं। दाईं ओर तराशी हुई ऊँची हेज थी। चलते समय दोनों आदमियों के लंबे चोगे टखनों के चारों ओर लहरा रहे थे।


‘मुझे लग रहा था, कहीं मुझे देर न हो गई हो,’ याक्सले ने कहा और उसका चपटा चेहरा पेड़ों की शाखाओं से छनकर आती चाँदनी में कभी दिखता, कभी ओझल होता रहा। ‘काम उम्मीद से ज़्यादा मुश्किल था। मेरी ख़बर सुनकर वे खुश हो जाएँगे। क्या तुम्हारी ख़बर भी इतनी ही अच्छी है?’


स्नेप ने हाँ में सिर हिलाया, लेकिन कुछ कहा नहीं। दाईं ओर एक चौड़ा ड्राइववे दिखा और वे उसी तरफ़ मुड़ गए। ऊँची हेज भी उनके साथ मुड़ गई। सामने लोहे का ऊँचा गेट उन दोनों का रास्ता रोके था, लेकिन उन्होंने अपनी चाल धीमी नहीं की, बल्कि सलाम की मुद्रा में अपना बायाँ हाथ उठाकर सीधे गेट के पार ऐसे निकल गए, जैसे वह काली धातु के के बजाय काले धुएँ से बना हो।


हैरी पॉटर



सदाबहार की ऊँची हेज के कारण उनके क़दमों की आहट दब गई। बहरहाल, उन्हें दाईं तरफ़ सरसराहट सुनाई दी। याक्सले ने अपनी छडी दोबारा निकालकर स्नेप के सिर के ऊपर से तान दी। सरसराहट की आवाज़ एक सफ़ेद मोर के कारण हुई थी, जो हेज के ऊपर बैठा-बैठा शान से इठला रहा था।


.’ याक्सले ‘लूसियस का महल भी आलीशान है। मोर पाल रखे हैं ने हँसकर अपनी छड़ी चोगे के अंदर रखते हुए कहा।


2 सीधे ड्राइव के अंत में सुंदर जागीर पर बना हवेलीनुमा घर अँधेरे में दिखाई देने लगा। नीचे की मंज़िल की चौकोर खिड़कियों में रोशनी दिख रही थी। हेज के पार अँधेरे बगीचे में कहीं पर फव्वारा चलने की आवाज़ आ रही थी। जब स्नेप और याक्सले सामने वाले दरवाज़े की तरफ़ तेज़ी से आगे बढ़े, तो उनके पैरों तले गिट्टी चरमराने लगी। उनके पास पहुँचते ही दरवाज़ा अंदर की तरफ़ खुल गया, हालाँकि इसे खोलने वाला नज़र नहीं आ रहा था।


बड़े से गलियारे में हल्की रोशनी और बहुत बढ़िया सजावट थी। फ़र्श का ज्यादातर हिस्सा एक शानदार गलीचे से ढंका था। दीवारों पर लगी तस्वीरों के पीले चेहरों की नज़रें उनका पीछा करती रहीं। वे दोनों लकड़ी के एक भारी दरवाजे के सामने रुक गए। पल भर झिझकने के बाद स्नेप ने काँसे का हैंडल घुमा दिया।


ड्राइंग रूम में बहुत से ख़ामोश लोग एक लंबी और नक्काशीदार टेबल के पास लगी कुर्सियों पर बैठे थे। कमरे का बाक़ी फ़र्नीचर बेतरतीब ढंग से दीवारों के पास पहुंचा दिया गया था। संगमरमर के सुंदर मैंटलपीस के नीचे आग जल रही थी, जिसका प्रतिबिंब मैंटलपीस के दर्पण में दिख रहा था। कमरे में सिर्फ़ आग की रोशनी थी, इसलिए वहाँ थोड़ा अँधेरा था। स्नेप और याक्सले एक पल के लिए चौखट पर ही ठहर गए। जब उनकी आँखें कम रोशनी की अभ्यस्त हो गईं, तो उन्हें सामने एक अजीब दृश्य दिखा : टेबल के ऊपर एक बेहोश औरत उल्टी लटकी हुई थी और धीरे-धीरे घूम रही थी, जैसे किसी ने इसे अदृश्य रस्सी से लटका रखा हो। दर्पण और टेबल की चमकदार सतह पर उसका प्रतिबिंब दिख रहा था। टेबल पर बैठा कोई भी व्यक्ति उस औरत की तरफ़ नहीं देख रहा था, सिर्फ एक पीले किशोर को छोड़कर, जो लगभग इसके ठीक नीचे बैठा था। वह बार-बार ऊपर की तरफ़ देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा था।


शैतानी शहंशाह की योजना


‘याक्सले, स्नेप,’ टेबल के सिरे से एक तीखी, तेज़ आवाज़ आई। ‘तुम्हें देर हो गई।


। यह बात कहने वाला अँगीठी के ठीक सामने बैठा था, इसलिए अभी-अभी कमरे में आए लोगों के लिए उसकी स्याह आकृति को ठीक से पहचान पाना मुश्किल था। बहरहाल, क़रीब आने पर उन्हें अँधेरे में चमकता उसका चेहरा दिखा। गंजा, साँप जैसा चेहरा, नथुनों की जगह छेद और चमकती हुई लाल आँखें, जिनकी पुतलियाँ लंबी थीं। वह इतना पीला था कि उसमें से मोती जैसी पीली चमक निकलती लग रही थी।


. ‘सीवियरस, यहाँ बैठो,’ वोल्डेमॉर्ट ने अपनी दाहिनी तरफ़ वाली कुर्सी की ओर इशारा करते हुए कहा। ‘याक्सले तुम डोलोहोव के पास बैठ जाओ।’


दोनों बताई हुई जगह पर बैठ गए। टेबल के चारों तरफ़ बैठे ज़्यादातर लोगों की निगाहें स्नेप पर टिकी थीं और वोल्डेमॉर्ट ने सबसे पहले उसी से बात की।


‘तो?’


‘मालिक, मायापंछी का समूह अगले शनिवार को शाम के धुंधलके में हैरी पॉटर को वर्तमान सुरक्षित जगह से हटाने वाला है।’ ,


टेबल के चारों ओर बैठे लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई : कुछ लोगों का शरीर तन गया, कुछ अपनी कुर्सी पर कसमसाए। सभी स्नेप और वोल्डेमॉर्ट को टकटकी लगाकर देख रहे थे।


‘शनिवार को … शाम के धुंधलके में,’ वोल्डेमॉर्ट ने दोहराया। उसकी लाल आँखें स्नेप की काली आँखों पर इतनी देर तक टिकी रहीं कि कुछ लोग दूर देखने लगे, जैसे डर रहे हों कि उस खार निगाह से जल जाएँगे। बहरहाल, स्नेप शांति से वोल्डेमॉर्ट के चेहरे की ओर देखता रहा और एक-दो पल बाद वोल्डेमॉर्ट के होंठविहीन मुँह पर मुस्कान दिखाई दी।


‘अच्छा। बहुत अच्छा। और यह जानकारी किसने दी – ‘उसी सूत्र ने, जिसके बारे में हमने चर्चा की थी,’ स्नेप ने कहा। ‘मालिक।’ 

याक्सले वोल्डेमॉर्ट और स्नेप की ओर देखने के लिए लंबी टेबल पर आगे झुकते हुए बोला। सभी चेहरे उसकी तरफ़ मुड़ गए। ‘मालिक, मैंने तो कुछ और सुना है।’

हैरी पॉटर


याक्सले ने इंतज़ार किया, लेकिन जब वोल्डेमॉर्ट कुछ नहीं बोला, तो उसने आगे कहा, ‘मैंने डॉलिश नाम के ऑरर के मुँह से यह उगलवा लिया है कि पॉटर को सत्रह साल का होने तक यानी तीस तारीख़ की रात से पहले नहीं हटाया जाएगा।’


स्नेप मुस्करा दिया।


‘मेरे सूत्र ने मुझे बताया था कि वे ग़लत जानकारी फैलाने वाले हैं। ज़ाहिर है, उसका इशारा इसी तरफ़ होगा। निश्चित रूप से डॉलिश पर विभ्रम सम्मोहन किया गया होगा और उसके साथ ऐसा पहली बार नहीं होगा। वह इस मामले में बहुत कच्चा है।’ में …


‘मालिक, मैं दावे से कहता हूँ, डॉलिश को पूरा भरोसा था,’ याक्सले ने कहा।


‘अगर उस पर विभ्रम सम्मोहन किया गया है, तो ज़ाहिर है उसे पूरा भरोसा होगा,’ स्नेप ने कहा। ‘याक्सले, मैं तुम्हें आश्वस्त करता हूँ, हैरी पॉटर की सुरक्षा में अब ऑरर कार्यालय कोई भूमिका नहीं निभाएगा। मायापंछी के समूह को लगता है कि हम मंत्रालय में काफ़ी घुसपैठ कर चुके हैं।’


‘चलो, मायापंछी के समूह ने एक चीज़ तो सही सोची, है ना?’ याक्सले से थोड़ी दूर बैठे एक मोटे आदमी ने कहा। उसने घरघराहट भरा ठहाका मारा, जिसे सुनकर टेबल पर बैठे कई लोग हँसने लगे।


लेकिन वोल्डेमॉर्ट नहीं हँसा। उसकी निगाह ऊपर धीरे-धीरे घूमने वाले शरीर पर टिक गई। वह विचारों में खोया हुआ दिख रहा था।


याक्सले ने आगे कहा, ‘मालिक, डॉलिश को यक़ीन है कि बहुत से ऑरर्स लड़के को ले जाने वाले हैं –


वोल्डेमॉर्ट ने अपना सफ़ेद हाथ उठाया और याक्सले तत्काल चुप हो गया, हालाँकि उसके चेहरे पर चिढ़ के भाव आ गए, जब वोल्डेमॉर्ट स्नेप से बोला।


‘वे लोग लड़के को अब कहाँ छिपाने वाले हैं ?’


‘मायापंछी के समूह के किसी सदस्य के घर पर,’ स्नेप ने कहा। ‘सूत्र के मुताबिक़ उस घर पर मायापंछी के समूह और मंत्रालय ने सुरक्षा इंतज़ाम कर दिए हैं। मालिक, मुझे लगता है कि उसके वहाँ पहुँच जाने के बाद उसके पकड़ में आने की संभावना बहुत कम है, जब तक कि हम अगले के सारेशैतानी शहंशाह की योजना


शनिवार से पहले ही मंत्रालय पर क़ब्ज़ा न कर लें। अगर क़ब्ज़ा हो जाता है, तो हम मंत्रालय के मंत्रों और सम्मोहनों का पता लगाकर उन्हें तोड़ सकते हैं और मायापंछी के समूह के मंत्रों तथा सम्मोहनों को तो हम खुद तोड़ लेंगे।’


‘याक्सले?’ वोल्डेमॉर्ट ने याक्सले की तरफ़ देखा और उसकी लाल आँखों में आग की रोशनी अजीब तरीके से चमकने लगी। ‘क्या अगले शनिवार तक मंत्रालय पर हमारा क़ब्ज़ा हो जाएगा?’


एक बार फिर सारे सिर घूम गए। याक्सले ने अपने कंधे तान लिए।


‘मालिक, मेरे पास इस बारे में अच्छी खबर है। काफ़ी मुश्किलों और कोशिशों के बाद मैंने पायस थिकनेस को सम्मोहन शाप से वश में कर लिया है।’


याक्सले के आस-पास बैठे कई लोग प्रभावित नज़र आने लगे। याक्सले के ठीक पास बैठे लंबे, विकृत चेहरे वाले डोलोहोव ने उसकी पीठ थपथपाई।


‘यह तो सिर्फ शुरुआत है,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा। ‘थिकनेस मंत्रालय का सिर्फ एक आदमी है। मेरे काम करने के लिए ज़रूरी है कि स्क्रिमग्योर हमारे आदमियों से घिर जाए। अगर मंत्री की हत्या की कोशिश एक बार भी नाकामयाब हो गई, तो मेरी योजनाएँ काफ़ी पिछड़ जाएँगी।’ 

‘मालिक, यह सच है – लेकिन आप जानते ही हैं, थिकनेस जादुई क़ानून पालन विभाग का प्रमुख है। इसलिए वह न सिर्फ मंत्री के साथ, बल्कि मंत्रालय के अन्य विभागों के प्रमुखों के भी नियमित संपर्क में रहता है। मुझे लगता है कि इतने बड़े अधिकारी को अपने वश में करने के बाद अब हम बाक़ी अधिकारियों को भी वश में कर सकते हैं। हमारा काम अब आसान हो जाएगा, क्योंकि वे सभी मिलकर स्क्रिमग्योर को हटाने के लिए काम कर सकते हैं।’


वोल्डेमॉर्ट ने कहा, ‘बशर्ते दूसरों को वश में करने से पहले ही हमारे दोस्त थिकनेस की पोल न खुल जाए। कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि अगले शनिवार से पहले मंत्रालय पर हमारा क़ब्ज़ा नहीं हो पाएगा। अगर हम लड़के को उसकी मंज़िल पर पहुँचने के बाद नहीं छू सकते, तो हमें यह काम उसकी यात्रा के दौरान करना होगा।’


‘हम यह काम आसानी से कर सकते हैं, मालिक,’ याक्सले ने कहा,



हैरी पॉटर


जो वोल्डेमॉर्ट से तारीफ़ भरे शब्द सुनने के लिए लालायित दिख रहा था। ‘जादुई यातायात विभाग में हमारे कई लोग घुसपैठ कर चुके हैं। अगर पॉटर अंतर्ध्यान होता है या छू नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, तो हमें तत्काल पता चल जाएगा।’


‘वह इन दोनों का ही इस्तेमाल नहीं करेगा,’ स्नेप ने कहा। ‘मायापंछी का समूह मंत्रालय के नियंत्रण वाले किसी भी यातायात साधन का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्हें मंत्रालय से जुड़ी किसी भी चीज़ पर भरोसा नहीं है।’


‘यह तो और भी अच्छा है,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा। तब तो वह खुले में यात्रा करेगा और उसे पकड़ना ज़्यादा आसान होगा।’


एक बार फिर वोल्डेमॉर्ट ने ऊपर धीरे-धीरे घूमते शरीर की तरफ़ देखा और बोला, ‘मैं खुद उस लड़के का काम तमाम करूँगा। हैरी पॉटर के मामले में बहुत सारी ग़लतियाँ हुई हैं। उनमें से कुछ मेरी भी हैं। पॉटर अपनी काबिलियत के कारण नहीं, मेरी ग़लतियों के कारण जिंदा है।’


टेबल पर बैठे लोगों ने वोल्डेमॉर्ट को सहमकर देखा। सभी के चेहरे पर यह डर साफ़ झलक रहा था कि हैरी पॉटर के ज़िंदा रहने के लिए उन्हें दोष दिया जा सकता है। बहरहाल, ऐसा लग रहा था, जैसे वोल्डेमॉर्ट किसी और से नहीं, बल्कि खुद से बात कर रहा था, क्योंकि वह अब भी ऊपर घूमती बेहोश आकृति की तरफ़ देखकर बोल रहा था। 1


‘अब तक मैं अपनी लापरवाही, क़िस्मत और संयोग के कारण हारा हूँ, जिनके कारण सर्वश्रेष्ठ योजना को छोड़कर बाक़ी सभी योजनाएँ गड़बड़ा जाती हैं। लेकिन अब मैं पहले से ज़्यादा जानता हूँ। अब मैं उन चीज़ों को समझ गया हूँ, जिन्हें पहले नहीं समझता था। हैरी पॉटर मेरे ही हाथों मरेगा और उसे मैं ही मारूँगा।’


तभी दर्द और दुख भरी एक लंबी चीख़ सुनाई दी, जैसे इन्हीं शब्दों को सुनकर निकली हो। टेबल पर बैठे कई लोगों ने हैरानी से नीचे की तरफ़ देखा, क्योंकि आवाज़ उनके पैरों के नीचे से आती लग रही थी।


‘वर्मटेल,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा, हालाँकि उसकी धीमी, खोई-खोई , आवाज़ में ज़रा भी बदलाव नहीं हुआ और उसने ऊपर घूमते शरीर पर से नज़रें नहीं हटाईं, ‘मैंने तुमसे कहा था ना, कैदी को चुप रखना।’ – 7


‘हाँ – मालिक,’ टेबल पर आधी दूर बैठे एक नाटे आदमी ने हाँफते हुए कहा, जो अपनी कुर्सी पर इतना झुककर बैठा था कि पहली नज़र में तो ?

शैतानी शहंशाह की योजना


कुर्सी खाली दिख रही थी। वह अपनी कुर्सी से उतरकर इतनी फुर्ती से कमरे के बाहर निकला कि बस उसके हाथ की चाँदी जैसी झलक ही नज़र आई।


वोल्डेमॉर्ट एक बार फिर अपने अनुयायियों के तनावपूर्ण चेहरों की तरफ देखते हुए बोला, ‘जैसा कि मैं कह रहा था, अब मैं पहले से ज्यादा समझ चुका हूँ। जैसे यह बात कि पॉटर को मारने के लिए मुझे तुममें से किसी की छड़ी उधार लेनी पड़ेगी।’


सबके चेहरों पर सदमे का भाव आ गया। ऐसा लग रहा था, जैसे वोल्डेमॉर्ट ने उनका दायाँ हाथ उधार माँग लिया हो।


‘कोई अपनी इच्छा से आगे नहीं आ रहा है ?’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा। ‘चलो देखते हैं … लूसियस, मुझे ऐसा कोई कारण नज़र नहीं आता है कि तुम्हें अब छड़ी की ज़रूरत हो।’ ,


लूसियस मैल्फ़ॉय ने ऊपर देखा। उसकी चमड़ी आग की रोशनी में पीली और मोम जैसी नज़र आ रही थी। उसकी आँखें धंसी हुई थीं तथा उनके आस-पास काले घेरे नज़र आ रहे थे। वह भर्राई आवाज़ में बोला। ‘मालिक?’


‘तुम्हारी छड़ी, लूसियस। मुझे तुम्हारी छड़ी चाहिए।’


‘मैं …’


7 मैल्फ़ॉय ने कनखियों से अपनी पत्नी को देखा। वह सामने की तरफ़ एकटक देख रही थी। उसका चेहरा भी उसके पति जितना ही पीला था। उसके लंबे, सुनहरे वाल पीठ पर झूल रहे थे, लेकिन टेबल के नीचे उसकी पतली उँगलियाँ पति की कलाई पर हल्के से जकड़ गईं। उसके स्पर्श पर मैल्फॉय ने दुशाले में से छड़ी निकालकर वोल्डेमॉर्ट की ओर बढ़ा दी, जो छड़ी को अपनी लाल आँखों के सामने रखकर गौर से देखने लगा।


‘कौन सी लकड़ी की है ?’ ‘एल्म की, मालिक,’ मैल्फॉय ने फुसफुसाकर कहा। ‘और इसके अंदर क्या है?’ ‘ड्रैगन – ड्रैगन के दिल का रेशा।’


‘अच्छी बात है, वोल्डेमॉर्ट ने कहा। उसने अपनी छड़ी निकाली और दोनों छड़ियों की लंबाई की तुलना की। +


लुसियस मैल्फ़ॉय ने अनजाने में अपना हाथ बढ़ा दिया। एक पल के


हैरी पॉटर


लिए तो ऐसा लगा, जैसे उसे उम्मीद हो कि वोल्डेमॉर्ट बदले में उसे अपनी छड़ी दे देगा। वोल्डेमॉर्ट ने यह देख लिया और उसकी आँखें दुर्भावना से फैल गई।


‘तुम्हें मेरी छड़ी दे दूँ, लूसियस? मेरी छड़ी ?’


– कुछ लोग खी-खी करने लगे।


1 ‘लूसियस, मैंने तुम्हें आज़ादी दे दी है, क्या यही तुम्हारे लिए काफ़ी नहीं है ? लेकिन मैं देख रहा हूँ कि तुम और तुम्हारा परिवार कुछ समय से खुश नहीं है … मैं तुम्हारे घर ठहरा हूँ, इस बात से तुम खुश क्यों नहीं हो, लूसियस?’


‘बिलकुल नहीं – बिलकुल नहीं, बिलकुल नहीं, मालिक!’ ‘


‘झूठ मत बोलो, लूसियस…’ 1


जब उसके क्रूर मुँह ने बोलना बंद कर दिया, तब भी हिस्स की धीमी आवाज़ आती रही। जब यह आवाज़ थोड़ी तेज़ हुई, तो एक-दो जादूगर बमुश्किल अपनी कँपकँपी रोक पाए। टेबल के नीचे फ़र्श पर किसी भारी चीज़ के सरसराने की आवाज़ सुनाई दे रही थी।


नागिनी वोल्डेमॉर्ट की कुर्सी पर धीरे-धीरे चढ़ी। वह लगातार चढ़ती रही और वोल्डेमॉर्ट के कंधों पर जाकर ठहर गई। उसकी गर्दन इंसान की जाँघ जितनी मोटी थी। उसकी आँखों में पुतलियों की जगह पर लंबे छेद थे और वे झपक नहीं रही थीं। वोल्डेमॉर्ट ने अपनी लंबी, पतली उँगलियों से उसे सहलाया, लेकिन नज़रें लुसियस मैल्फॉय पर ही टिकाए रखीं।


‘पूरा मैल्फ़ॉय परिवार इतना नाखुश क्यों दिखता है ? क्या मेरी वापसी से, मेरे शक्तिशाली बनने से, जिसकी चाहत वे इतने सालों से ज़ाहिर कर रहे थे?’


‘निश्चित रूप से, मेरे मालिक,’ लूसियस मैल्फॉय ने काँपते हाथ से अपने ऊपरी होंठ का पसीना पोंछते हुए कहा, ‘मेरे मालिक, हमारी यही चाहत थी – अब भी है।’ —


मैल्फ़ॉय की बाईं तरफ़ उसकी पत्नी ने अजीब अंदाज़ में सिर हिलाया और अपनी नज़रें वोल्डेमॉर्ट तथा नागिनी से दूर हटा लीं। उसकी दाईं तरफ़ उसका बेटा ड्रेको ऊपर लटकी आकृति को घूर रहा था। उसने जल्दी से वोल्डेमॉर्ट को देखा और फ़ौरन दूर देखने लगा, जैसे नज़रें मिलानेसे डर रहा हो।


शैतानी शहंशाह की योजना


7 ‘मालिक,’ टेबल पर आधी दूर बैठी एक साँवली औरत भावना से भरी आवाज़ में बोली, ‘हमारे पुश्तैनी मकान में आपका ठहरना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। इससे बड़ी खुशी हमें किसी बात से नहीं मिल सकती थी।’


वह अपनी बहन नार्सिसा के पास बैठी थी। दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग थीं। बेलाट्रिक्स के बाल काले और पलकें भारी थीं। उसके हाव-भाव भी अलग थे। नार्सिसा सख्त और निष्क्रिय थी, जबकि बेलाट्रिक्स वोल्डेमॉर्ट की तरफ़ झुकी हुई थी, जैसे क़रीब आने की उसकी हसरत सिर्फ़ शब्दों से ज़ाहिर नहीं हो सकती हो।


. 1 ‘इससे बड़ी खुशी नहीं मिल सकती थी,’ वोल्डेमॉर्ट ने अपना सिर थोड़ा सा झुकाकर बेलाट्रिक्स को गौर से देखते हुए कहा। ‘बेलाट्रिक्स, तुम्हारे मुँह से यह सुनना बहुत बड़ी बात है।’


बेलाट्रिक्स के चेहरे पर जैसे रंग की बाढ़ आ गई। उसकी आँखों में खुशी के आँसू भर आए।


‘मालिक जानते हैं कि मैं हमेशा सच बोलती हूँ।’


‘इससे बड़ी खुशी नहीं मिल सकती थी … उस सुखद घटना से भी बड़ी, जो मैंने सुना है तुम्हारे परिवार में इस सप्ताह हुई है ?’


बेलाट्रिक्स का मुँह खुला रह गया, जैसे इसका मतलब न समझ पाई हो।


‘मैं समझी नहीं, मालिक।’


‘मैं तुम्हारी भांजी के बारे में बात कर रहा हूँ, बेलाट्रिक्स। और तुम्हारी भी, लूसियस और नार्सिसा। उसने अभी-अभी रीमस ल्यूपिन


नामक नरभेड़िए से शादी की है। इस पर तो तुम्हें बहुत गर्व होना चाहिए।’ टेबल पर चारों ओर व्यंग्यपूर्ण हँसी का विस्फोट हो गया। कई लोग एक-दूसरे की तरफ़ देखने के लिए आगे झुक गए। कइयों ने टेबल पर मुक्के मारे। विशाल नागिनी को यह हलचल पसंद नहीं आई और वह अपना मुँह फाड़कर गुस्से से फुफकारने लगी, लेकिन प्राणभक्षियों को उसकी फुफकार सुनाई नहीं दी। वे तो बेलाट्रिक्स और मैल्फ़ॉय दंपति के अपमान पर मज़े लेने में मशगूल थे। बेलाट्रिक्स का चेहरा, जो पल भर पहले खुशी से चमक रहा था, वह इस वक़्त बदसूरत और भदरंगा लाल होहैरी पॉटर


गया था। ‘वह हमारी भांजी नहीं है, मालिक,’ वह खुशी भरी आवाज़ों के बीच चिल्लाई। ‘जब से हमारी बहन ने टेड नाम के बदज़ात से शादी की है, तब से नार्सिसा और मैंने उसकी शक्ल तक नहीं देखी है। उसकी कमबख्त औलाद या उस औलाद से शादी करने वाले जानवर से हम दोनों का कोई रिश्ता नहीं है।’


‘तुम क्या कहते हो, ड्रेको ?’ वोल्डेमॉर्ट ने धीमी आवाज़ में कहा, जो सीटियों और खिल्ली उड़ाती आवाज़ों के बावजूद साफ़ सुनाई दे रही थी। ‘क्या तुम उसके पिल्लों को खिलाओगे?’


खिलखिलाहट और बढ़ गई। ड्रेको मैल्फ़ॉय ने दहशत से अपने पिता की तरफ़ देखा, जो अपने पैरों की तरफ़ देख रहा था। फिर उसने अपनी माँ से नज़रें मिलाईं। उसकी माँ ने अपना सिर बहुत हल्के से ना में हिलाया, फिर सूनी निगाह से सामने वाली दीवार को घूरने लगी।


‘बहुत हो गया,’ वोल्डेमॉर्ट ने नाराज़ नागिन को सहलाते हुए कहा। ‘बहुत हो गया।’


हँसी एकदम रुक गई।


‘हमारे कई पुराने ख़ानदानों के वंशवृक्ष समय के साथ थोड़े बीमार हो चले हैं,’ उसने कहा, जब बेलाट्रिक्स साँस रोके याचना भरी निगाहों से उसे निहार रही थी। ‘इनकी सेहत के लिए तुम्हें इन्हें काटना-छाँटना चाहिए, नहीं क्या? उन हिस्सों को काटकर अलग कर दो, जो बाक़ी पेड़ की सेहत के लिए खतरा बन सकते हो।’


‘हाँ, मेरे मालिक,’ बेलाट्रिक्स ने फुसफुसाकर कहा और उसकी आँखें एक बार फिर कृतज्ञता के आँसुओं से भर गईं। ‘पहला मौक़ा मिलते ही!’


‘तुम्हें मौक़ा ज़रूर मिलेगा,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा। ‘और जैसा तुम्हारे परिवार में है, वैसा ही बाक़ी दुनिया में भी होगा … हम उस दूषित हिस्से को काटकर फेंक देंगे, जो हमें प्रदूषित करता है, जब तक कि दुनिया में शुद्ध खून वालों के अलावा कोई भी बाक़ी न रहे …


वोल्डेमॉर्ट ने लूसियस मैल्फ़ॉय की छड़ी उठाकर टेबल के ऊपर धीरे-धीरे घूमती आकृति की ओर तानी और हल्के से हिलाई। आकृति एक कराह के साथ हिलने लगी और अदृश्य बंधनों से जूझने लगी।


शैतानी शहंशाह की योजना


‘सीवियरस, क्या तुमने हमारी मेहमान को पहचान लिया ?’ वोल्डेमॉर्ट


ने पूछा।


1 स्नेप ने अपनी निगाह उल्टे लटके चेहरे की तरफ़ उठाई। सभी प्राणभक्षी अब लटकी हुई आकृति को देख रहे थे, जैसे उन्हें जिज्ञासा दिखाने की अनुमति मिल गई हो। जब घूमती हुई आकृति आग की रोशनी में आई, तो एक औरत की थरथराती और दहशत भरी आवाज़ आई, ‘सीवियरस! मदद करो!’


‘ओह हाँ,’ स्नेप ने कहा, जब उस औरत का चेहरा धीरे-धीरे फिर से दूर चला गया।


+ ‘और तुमने, ड्रेको ?’ वोल्डेमॉर्ट ने पूछा और उस हाथ से नागिन के फ़न को सहलाया, जिसमें छड़ी नहीं थी। ड्रेको ने अपना सिर इंकार में हिलाया। उस औरत के होश में आने के बाद जैसे वह उसकी तरफ़ देखना गवारा नहीं कर पा रहा था।


‘लेकिन तुम उसकी क्लास में नहीं पढ़े होगे,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा। ‘जो लोग नहीं जानते हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह चैरिटी बरबेज है, जो कुछ समय पहले तक हॉगवर्ट्स जादूगरी और तंत्र विद्यालय में पढ़ाती थी।’


टेबल के चारों ओर से समझ की धीमी-धीमी आवाजें आने लगीं। औरत ने किलकारी भरी। –


झुके कंधों तथा नुकीले दाँतों वाली एक मोटी ‘हाँ … प्रोफ़ेसर बरबेज जादूगरनियों और जादूगरों के बच्चों को मगलुओं के बारे में पढ़ाती थी वह सिखाती थी कि वे हमारे जैसे ही होते


यह सुनकर एक प्राणभक्षी ने फ़र्श पर थूक दिया। चैरिटी बरबेज का चेहरा एक बार फिर घूमकर स्नेप के सामने आ गया।


‘सीवियरस प्लीज़ प्लीज़ …’


‘खामोश,’ वोल्डेमॉर्ट ने कहा और लूसियस मैल्फ़ॉय की छड़ी के एक झटके से चैरिटी इस तरह ख़ामोश हो गई, जैसे उसके मुँह में कपड़ा ठूस दिया गया हो। ‘जादूगरों के बच्चों के दिमाग़ को गंदा और दूषित करने से जब प्रोफ़ेसर बरबेज को तसल्ली नहीं मिली, तो उसने दैनिक जादूगर में बदज़ातों के समर्थन में भावनात्मक लेख लिख दिया। इसमें उसने लिखा कि हमें अपने ज्ञान और जादू के इन चोरों को स्वीकार कर लेना चाहिए। प्रोफेसर बरबेज ने लिखा था कि शुद्ध खून वाले जादूगरों की संख्या कमहैरी पॉटर


कर लें 4. होना बहुत अच्छी बात है … वह चाहती है कि हम सब मगलुओं से शादी या फिर नरभेड़ियों से …’


1 इस बार कोई नहीं हँसा : वोल्डेमॉर्ट के गुस्से और हिकारत को समझने में कोई गलती नहीं हो सकती थी। तीसरी बार, चैरिटी बरबेज घूमती हुई स्नेप के सामने आई। उसकी आँखों से आँसू गिरकर उसके बालों में जा रहे थे। जब वह घूमकर एक बार फिर दूर चली गई, तो स्नेप ने अविचलित भाव से उसे देखा।


‘मृत्युदंशम!


हरी रोशनी की चमक पूरे कमरे में भर गई। चैरिटी जोरदार धमाके के साथ टेबल पर गिरी, जो हिलने और चरमराने लगी। कुछ प्राणभक्षी उछलकर अपनी कुर्सी पर पीछे हो गए। ड्रेको उछलकर फ़र्श पर गिर गया। ‘नागिनी, तुम्हारा डिनर,’ वोल्डेमॉर्ट ने धीरे से कहा और बड़ी नागिनी लहराती हुई उसके कंधों से नीचे फिसली तथा लकड़ी के चमकदार फ़र्श पर रेंगने लगी। 














Leave a Comment