—–Harry Potter and the Deathly Hallows
Chapter 4 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े —— जे.के रॉलिंग
अध्याय चार
सात पॉटर
हैरी तेज़ी से सीढ़ियाँ चढ़कर अपने बेडरूम में घुसा और खिड़की के पास पहुँच गया। उसने डर्ली परिवार की कार को ड्राइव से बाहर निकलकर सड़क पर पहुँचते देखा। पीछे वाली सीट पर पेटूनिया आंटी और डडली के बीच में डीडेलस का हैट दिख रहा था। प्रिविट ड्राइव के छोर पर पहुंचकर कार दाईं तरफ़ मुड़ गई। कार की खिड़कियाँ डूबते सूरज की रोशनी में पल भर के लिए लाल नज़र आईं और फिर कार ओझल हो गई।
. हैरी ने हेडविग का पिंजरा, फ़ायरबोल्ट और अपना बैग उठाया। उसने अपने अस्वाभाविक रूप से साफ़ बेडरूम पर आखिरी नज़र डाली और फिर सीढियाँ उतरकर नीचे हॉल की तरफ़ चल दिया। नीचे पहुंचकर सीढ़ियों के मुहाने के पास उसने पिंजरा, झाडू और बैग रख दिए। रोशनी अब तेज़ी से कम हो रही थी। शाम की रोशनी में हॉल छायाओं से भर चुका था। यहाँ ख़ामोशी में खड़े रहना बहुत अजीब लग रहा था, ख़ास तौर पर इस एहसास के बाद कि वह इस घर को हमेशा के लिए छोड़कर जाने वाला है। बहुत साल पहले डी परिवार जब भी सैर-सपाटे के लिए बाहर जाता था, तो हैरी को घर पर अकेला छोड़ दिया जाता था। अकेलेपन के वे घंटे बहुत दुर्लभ आनंद के होते थे। वह फ्रिज में से निकालकर कोई स्वादिष्ट चीज़ खाने लगता था, डडली के कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिए भागकर ऊपर की मंज़िल पर पहुँच जाता था या फिर टेलीविज़न चलाकर जी भरकर चैनल बदलता था। उन मौक़ों की याद से उसे एक अजीब सा ख़ालीपन महसूस हुआ। यह किसी छोटे भाई को याद करने जैसा था, जो अब इस दुनिया में नहीं हो।
चिढ़ी हुई हेडविग अपना सिर पंखों के नीचे छिपाए थी। हैरी ने
हैरी पॉटर
उससे कहा, ‘क्या तुम इस जगह को आखिरी बार नहीं देखना चाहतीं? अब हम यहाँ फिर कभी नहीं आएँगे। क्या तुम इतने सारे अच्छे लम्हों को याद नहीं करना चाहतीं? मेरा मतलब है, इस डोरमैट को देखो। इसके साथ कितनी सुखद यादें जुड़ी हैं … जब मैंने डडली को दमपिशाचों से बचाया था, तो उसने इसी पर उल्टी की थी मुझे अभी-अभी पता चला कि डडली मेरा एहसानमंद है। क्या तुम्हें इस पर यक़ीन होता है ? और पिछली गर्मियों में डम्बलडोर उस सामने वाले दरवाज़े से आए थे …’
पल भर के लिए हैरी के दिमाग से विचारों का सूत्र खो गया और हेडविग ने उसे याद दिलाने की कोई कोशिश नहीं की, बल्कि पंखों के नीचे सिर छिपाए बैठी रही। हैरी ने सामने वाले दरवाज़े की तरफ़ अपनी पीठ कर ली।
‘और हेडविग, यहाँ -‘ हैरी ने सीढ़ियों के नीचे एक दरवाज़ा खोला ‘- यहाँ मैं कभी सोता था! तब मैं तुमसे नहीं मिला था – ओह, यह जगह तो बहुत ही छोटी है, मैं तो भूल ही गया था …’
हैरी ने एक के ऊपर एक रखे जूतों और छातों को देखा तथा याद किया कि किस तरह हर सुबह जागने पर वह सीढ़ियों के निचले हिस्से को ताकता रहता था, जिस पर अक्सर एक-दो मकड़ियाँ घूमती रहती थीं। यह उन दिनों की बात है, जब उसे अपनी असलियत का पता नहीं चला था; जब उसे यह पता नहीं चला था कि उसके मम्मी-डैडी की मौत कैसे हुई थी या उसके आस-पास इतनी अजीब घटनाएँ क्यों होती थीं। लेकिन हैरी अब भी हरी रोशनी की चमक वाले उन दुविधापूर्ण सपनों को याद कर सकता था, जो उसे उन दिनों सताते थे। जब हैरी ने एक बार अपने एक ऐसे ही सपने का ज़िक्र किया था, जिसमें उसे उड़ती हुई मोटरसाइकल दिखी थी, तो वरनॉन अंकल की कार सामने वाली कार से टकराते-टकराते बची थी
? अचानक पास में कहीं पर कानफोडू शोर हुआ। हैरी झटके से खड़ा हो गया, जिससे उसके सिर का ऊपरी हिस्सा दरवाज़े के फ्रेम से धम्म से टकरा गया। कुछ पल तक वरनॉन अंकल से सीखी चुनिंदा गालियाँ देने के बाद वह अपना सिर पकड़कर लड़खड़ाता हुआ किचन में गया और खिड़की से पीछे के बगीचे में देखने लगा।
उसे अँधेरा हिलता हुआ लग रहा था। हवा भी जैसे काँप रही थी। फिर एक-एक करके आकृतियाँ नज़र आने लगीं, जब उनके विभ्रम
सात पॉटर
सम्मोहन उठने लगे। सबसे बड़ी आकृति हैग्रिड की थी, जो हेलमेट और चश्मा पहने हुए एक विशाल मोटरसाइकल पर बैठा था, जिसमें एक काली साइडकार लगी थी। उसके चारों तरफ़ कई लोग झाडुओं से उतर रहे थे और दो लोग तो कंकाल जैसे काले पंखदार घोड़ों से उतर रहे थे।
पीछे वाले दरवाज़े को झटके से खोलकर हैरी तेज़ी से उनके पास पहुँच गया। अभिवादन की आवाजें आईं, जब हाइनी ने उसके गले में अपनी बाँहें डाली, रॉन ने उसकी पीठ ठोंकी और हैग्रिड ने कहा, ‘सब ठीक है, हैरी? चलने को तैयार हो?’
‘बेशक, हैरी ने उन सभी की ओर मुस्कराकर देखते हुए कहा। ‘लेकिन मुझे इतने सारे लोगों के आने की उम्मीद नहीं थी!’
‘योजना बदल गई है,’ बावरे-नैन गुर्राए, जिनके पास दो बड़े-बड़े, पूरी तरह भरे हुए झोले थे। उनकी जादुई आँख स्याह आसमान से मकान और बगीचे के बीच तूफ़ानी रफ्तार से घूम रही थी। ‘गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए अंदर चलकर बात करते हैं।’
हैरी उन सभी को किचन में ले गया, जहाँ हँसते और बतियाते हुए वे कुर्सियों पर बैठ गए। कुछ पेटूनिया आंटी के किचन के चमकते हुए पत्थर के स्टैंड पर बैठ गए या उनकी बेदाग़ मशीनों से टिक गए। रॉन पहले जितना ही लंबा और दुबला था। हाइनी के झबरीले बाल एक लंबी चोटी में पीछे बँधे थे। नेड और जॉर्ज एक जैसे अंदाज़ में मुस्करा रहे थे। बिल के चेहरे पर घाव के निशान साफ़ दिख रहे थे और उसके बाल अब भी लंबे थे। दयालु चेहरे वाले मिस्टर वीज़्ली गंजे हो रहे थे और उनका चश्मा थोड़ा तिरछा था। युद्ध में घायल, एक पैर वाले बावरे-नैन की चमकती नीली जादुई आँख अपने कोटर में घूमे जा रही थी। टौंक्स के छोटे बाल चमकीले गुलाबी रंग के थे, जो उसका प्रिय रंग था। ल्यूपिन के बाल अब ज़्यादा सफ़ेद दिख रहे थे और उनके चेहरे पर ज़्यादा झुर्रियाँ नज़र आ रही थीं। दुबली और सुंदर फ़्लर के लंबे बाल चाँदी जैसे रंग के थे। गंजे और साँवले किंग्सले के चौड़े कंधे साफ़ नज़र आ रहे थे। खिचड़ी बालों और दाढ़ी वाला हैग्रिड सिर झुकाकर खड़ा था, ताकि उसका सिर छत से न टकरा जाए। और नाटा मंडंगस फ्लेचर अपनी झुकी हुई आँखों तथा रूखे बालों में गंदा दिख रहा था। उन सभी को देखकर हैरी का दिल खुशी से फूल गया और चेहरे पर चमक आ गई। उसके मन में उन सभी के लिए प्रेम उमड़ने लगा, मंडंगस के लिए भी, जिससे हुई आखिरी मुलाक़ात में हैरी ने उसका गला घोंटने की कोशिश की थी।
हैरी पॉटर
‘किंग्सले, मुझे तो लग रहा था कि आप मगलू प्रधानमंत्री की रखवाली कर रहे होंगे?’ हैरी ने पूछा।
‘एक रात को मेरे बिना उनका काम चल सकता है,’ किंग्सले ने कहा। ‘तुम ज़्यादा महत्वपूर्ण हो।’
‘हैरी, देखो!’ वॉशिंग मशीन से टिकी टौंक्स ने कहा और उसकी
तरफ़ अपना बायाँ हाथ हिलाया, जिसमें एक अंगूठी चमक रही थी।
‘तुम्हारी शादी हो गई ?’ हैरी कभी उसे, तो कभी ल्यूपिन को देखते हुए चिल्लाया।
‘मुझे अफ़सोस है कि हम तुम्हें नहीं बुला पाए, हैरी। यह बहुत सादगी से हुई थी।’
‘यह बहुत अच्छा रहा, बधाइयाँ
‘ठीक है, ठीक है, बधाइयाँ देने के लिए बाद में बहुत वक्त पड़ा है!’ मूडी गरजे और किचन में ख़ामोशी छा गई। अपने झोले अपने पैर के पास रखकर मूडी हैरी की ओर मुड़े। ‘जैसा डीडेलस ने शायद तुम्हें बता दिया होगा, हमें अपनी पहली योजना बदलनी पड़ी। पायस थिकनेस दुश्मनों से मिल गया है, जिससे हमारे सामने एक बड़ी समस्या आ गई है। उसने इस घर को छू नेटवर्क से जोड़ने, यहाँ आवागमन कुंजी का इस्तेमाल करने या अंतर्ध्यान होने या प्रकट होने को क़ानूनन अपराध घोषित कर दिया है। यह सारा काम तुम्हारी सुरक्षा के नाम पर किया गया है, ताकि तुम-जानते-हो-कौन तुम तक नहीं पहुंच पाए। बिलकुल ही गैर-ज़रूरी है, क्योंकि तुम्हारी माँ का सम्मोहन पहले से ही यह काम कर रहा है। दरअसल उसने यह इसलिए किया है, ताकि तुम यहाँ से सुरक्षित तरीके से बाहर न निकल पाओ। ‘दूसरी समस्या : तुम नाबालिग़ हो, जिसका मतलब है कि तुम पर 7 7
अब भी स्थितिसूचक सम्मोहन है।’
‘मैं समझा नहीं –
‘स्थितिसूचक सम्मोहन, स्थितिसूचक सम्मोहन!’ बावरे-नैन अधीरता से बोले। ‘यह एक सम्मोहन होता है, जो सत्रह साल से कम बच्चों के आस-पास जादुई गतिविधि का पता लगाता है। इसी तरह से मंत्रालय नाबालिग़ जादूगरी का पता लगाता है! अगर तुम या तुम्हारे आस-पास का कोई भी व्यक्ति तुम्हें यहाँ से बाहर निकालने के लिए जादू करता है, तो थिकनेस को इसके बारे में पता चल जाएगा और प्राणभक्षियों को भी।
सात पॉटर
‘हम स्थितिसूचक सम्मोहन के ख़त्म होने का इंतज़ार नहीं कर सकते, क्योंकि जिस पल तुम सत्रह साल के हो जाओगे, उसी पल तुम्हारी माँ की दी सारी सुरक्षा ख़त्म हो जाएगी। संक्षेप में, पायस थिकनेस सोचता है कि उसने तुम्हें बहुत अच्छी तरह से फँसा दिया है।’
हैरी अजनबी थिकनेस से सहमत होने के अलावा कुछ नहीं कर सकता था।
‘तो हम क्या करने वाले हैं?’
‘हम यातायात के उन साधनों का इस्तेमाल करने वाले हैं, जिनका पता स्थितिसूचक सम्मोहन नहीं लगा सकता, क्योंकि उनका प्रयोग करने के लिए हमें मंत्र पढ़ने की ज़रूरत नहीं है : झाडू, थेस्ट्रॉल और हैग्रिड की मोटर साइकल।’
हैरी को इस योजना में कई खामियाँ दिख रही थीं। बहरहाल, उसने अपनी ज़बान पर लगाम कसी, ताकि बावरे-नैन को आगे बोलने का मौका मिल सके।
‘देखो, तुम्हारी माँ का सम्मोहन सिर्फ दो ही स्थितियों में टूटेगा : जब तुम सत्रह साल के हो जाओगे, या मूडी ने किचन में चारों तरफ़ देखा ‘- जब तुम इस जगह को अपना घर नहीं कह सकोगे। तुम और तुम्हारे अंकल-आंटी आज रात को अलग-अलग रास्ते पर जा रहे हो, और तुम सभी यह बात अच्छी तरह जानते हो कि अब तुम लोग कभी एक साथ नहीं रहोगे, ठीक है?’
हैरी ने सिर हिलाया।
‘तो इस बार तुम्हारे यहाँ से जाने के बाद वापस लौटने का कोई सवाल नहीं होगा, इसलिए तुम्हारी माँ का सम्मोहन उसी पल टूट जाएगा, जिस पल तुम इस घर के दायरे से बाहर निकलोगे। हमने इसे जल्दी तोड़ने का विकल्प चुना है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो तुम्हारे सत्रह साल के होते ही तुम-जानते-हो-कौन यहाँ आकर तुम्हें दबोच लेगा।
‘हमारे पक्ष में एक अच्छी बात यह है कि तुम जानते-हो-कौन को पता नहीं है कि हम तुम्हें आज रात को यहाँ से ले जा रहे हैं। हमने मंत्रालय है में एक झूठी ख़बर उड़ा दी है। वे सोचते हैं कि तुम तीस तारीख़ से पहले यहाँ से नहीं जाओगे। बहरहाल, हमारा सामना तुम जानते-हो-कौन से है, इसलिए हम सिर्फ ग़लत तारीख के भरोसे ही नहीं बैठ सकते। उसने यक़ीनन इस इलाके के आसमान में कुछ प्राणभक्षियों को निगरानी पर
हैरी पॉटर
तैनात किया होगा। इसलिए हमने एक दर्जन अलग-अलग मकानों को चुनकर उन्हें हरसंभव सुरक्षा प्रदान की है। वे सभी मकान ऐसे लगते हैं, जैसे हम तुम्हें वहीं छिपाने जा रहे हैं। उन सभी का मायापंछी के समूह से कोई न कोई संबंध है : मेरा मकान, किंग्सले का मकान, मॉली की मुरियल आंटी का मकान – तुम समझ गए ना?’
‘हाँ, हैरी ने कहा, जो पूरी तरह सच नहीं था, क्योंकि उसे अब भी योजना में एक बड़ी ख़ामी दिख रही थी।
‘तुम टौंक्स के माता-पिता के यहाँ जा रहे हो। हमने उनके मकान पर सुरक्षात्मक सम्मोहन कर रखे हैं। हमारे सम्मोहन के दायरे के भीतर पहुँचने के बाद तुम रॉन के घर जाने के लिए आवागमन कुंजी का इस्तेमाल कर सकते हो। कोई सवाल ?’
अर – हाँ, हैरी ने कहा। ‘शायद यहाँ से चलते समय उन्हें यह पता न चले कि मैं बारह सुरक्षित मकानों में से किसकी तरफ जा रहा हूँ, लेकिन क्या यह स्पष्ट नहीं हो जाएगा, जब -‘ उसने तत्काल लोगों की संख्या गिनी – हम चौदह लोग टौंक्स के माता-पिता के घर की तरफ़ उड़कर जाने लगेंगे?’
‘ओह,’ मूडी ने कहा, ‘मैं ख़ास बात बताना तो भूल ही गया। टौंक्स के माता-पिता के यहाँ हम चौदह लोग नहीं जाएँगे। आज रात को आसमान में सात हैरी पॉटर जाएंगे और उनमें से हर एक के साथ एक पहरेदार होगा। हर हैरी और उसका पहरेदार अलग-अलग सुरक्षित मकान की तरफ़ जाएँगे।’
अब मूडी ने चोगे के नीचे से एक फ्लास्क निकाला, जिसमें कीचड़ जैसा पदार्थ भरा था। उन्हें कुछ कहने की ज़रूरत नहीं थी। हैरी बाक़ी की योजना तत्काल समझ गया।
‘नहीं!’ उसने ज़ोर से कहा और उसकी आवाज़ किचन में गूंज गई। ‘किसी सूरत में नहीं!’
‘मैंने सबसे कह दिया था कि तुम ऐसी ही प्रतिक्रिया करोगे,’ हर्माइनी थोड़े घमंड से बोली।
‘अगर आप सोचते हैं कि मैं छह लोगों को अपनी जान जोखिम में डालने दूंगा -!’
‘- क्योंकि हम सभी ऐसा पहली बार कर रहे हैं,’ रॉन बोला।
‘यह अलग बात है, मेरा भेस बनाकर
‘देखो, हममें से कोई भी दरअसल यह काम नहीं करना चाहता है, हैरी,’ फ्रेंड ने गंभीरता से कहा। ‘ज़रा सोचो, अगर कोई चीज़ गड़बड़ हो गई और हम हमेशा के लिए चश्मे वाले, दुबले-पतले मूर्ख के भेस में रह गए, तो क्या होगा?’
यह सुनकर भी हैरी नहीं मुस्कराया।
अगर मैं सहयोग न करूँ, तो आप ऐसा नहीं कर सकते। इसके लिए आपको मेरे कुछ बालों की ज़रूरत होगी।’
, ‘लो, हमारी योजना तो यहीं चौपट हो गई,’ जॉर्ज बोला। ‘ज़ाहिर है, जब तक तुम सहयोग नहीं करोगे, तब तक हम सब मिलकर तुम्हारे बाल कैसे ले पाएंगे?’
. फ्रेड ने कहा, ‘हाँ, हम तेरह लोग उस अकेले व्यक्ति के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कर सकते हैं, जिसे जादू करने की इजाज़त नहीं है। हमारे पास ज़रा भी मौक़ा नहीं है।’
‘मज़ेदार है,’ हैरी ने कहा। ‘सचमुच मज़ेदार।’
‘अगर ज़बर्दस्ती करनी पड़ी, तो हम वह भी करेंगे, मूडी गुर्राए। उनकी जादुई आँख कोटर में हल्के से हिली, जब उन्होंने हैरी को गुस्से से घूरा। ‘पॉटर, यहाँ सभी लोग बालिग हैं और सभी यह जोखिम लेने के लिए तैयार हैं।’
मंडंगस ने अपने कंधे उचकाए और मुँह बनाया। मूडी की जादुई
आँख उनके सिर के एक तरफ़ पहुँचकर उसे गुस्से से घूरने लगी।
‘अब बहस छोड़ो। समय निकलता जा रहा है। लड़के, मुझे हारे कुछ बाल चाहिए, अभी।’
‘लेकिन यह पागलपन है, इसकी कोई जरूरत नहीं -‘
‘कोई ज़रूरत नहीं!’ मूडी गुर्राए। ‘तुम-जानते-हो-कौन आज़ाद है और आधा मंत्रालय उसके साथ है! पॉटर, अगर किस्मत अच्छी रही, तो उसने हमारी उड़ाई ग़लत ख़बर पर यक़ीन कर लिया होगा और वह तुम पर तीस तारीख को घात लगाने की योजना बना रहा होगा। लेकिन अगर उसने निगरानी के लिए एक-दो प्राणभक्षियों को यहाँ नहीं छोड़ा होगा, तो वह पागल है। मैं होता तो यही करता! हो सकता है, तुम्हारी माँ के सम्मोहन के कारण वे तुम तक या इस घर तक न पहुँच सकें, लेकिन सभी
हैरी पॉटर
जानते हैं कि सम्मोहन अब टूटने वाला है और यह घर किस इलाके में है। हमारे बचाव की इकलौती संभावना बहुरूपियों का इस्तेमाल करना है। यहाँ तक कि तुम-जानते-हो-कौन भी अपने सात टुकड़े नहीं कर सकता।’
हैरी की नज़रें हर्माइनी से मिलीं, लेकिन वह तत्काल दूसरी तरफ़ देखने लगा।
‘तो पॉटर – अपने कुछ बाल दो।’
हैरी ने रॉन को देखा, जिसने उसकी तरफ़ मुस्कराकर इसे-कर-दो वाले अंदाज़ में देखा।
‘तुरंत!’ मूडी गरजे।
सभी लोगों की निगाहें उस पर टिकी थीं। हैरी ने अपने सिर की तरफ़ हाथ बढ़ाया और बालों के गुच्छे को पकड़कर खींच लिया।
‘बहुत बढ़िया, मूडी ने कहा और लँगड़ाते हुए आगे आकर काढ़े के फ्लास्क का ढक्कन खोल दिया। ‘इसमें डाल दो।’
हैरी ने अपने बाल कीचड़ जैसे द्रव में डाल दिए। जिस पल बाल काढ़े की सतह से टकराए, काढ़ा खदकने और धुआँ उड़ाने लगा, फिर यह तत्काल चमकते सोने जैसे रंग का हो गया।
‘ऊऊह, तुम तो कैब और गॉइल से ज़्यादा स्वादिष्ट लगते हो, हैरी, ‘ हाइनी ने कहा, तभी रॉन की चढ़ी हुई भौंह देखकर वह थोड़ा शरमाकर बोली, ‘ओह, मेरा मतलब है – गॉइल का काढ़ा तो लेंडी जैसा था।’ 1 –
‘तो फिर ठीक है, नक़ली पॉटर लाइन बनाकर यहाँ खड़े हो जाएँ,’ मूडी ने कहा। 1
रॉन, हाइनी, फ्रेड, जॉर्ज और फ़्लर पेटूनिया आंटी के चमचमाते सिंक के सामने लाइन में खड़े हो गए।
‘एक कम है, ल्यूपिन ने कहा।
‘यह लो,’ हैग्रिड ने रूखे स्वर में कहा और उसने मंडंगस का कॉलर पकड़कर उसे उठाया तथा फ्लर के पास पटक दिया। फ़्लर ने अपनी नाक सिकोड़ी और वहाँ से हटकर
फ़ेड तथा जॉर्ज के बीच खड़ी हो गई। ‘मैं अब भी कहता हूँ, मैं पहरेदार बनना ज़्यादा पसंद करूँगा, मंडंगस बोला। 1
‘चुप रहो,’ मूडी गुर्राए। ‘कायर कीड़े, जैसा मैं तुम्हें पहले ही बता चुका हूँ, हमारा सामना जिस भी प्राणभक्षी से होगा, वह पॉटर को मारने की
सात पॉटर
नहीं, पकड़ने की कोशिश करेगा। डम्बलडोर हमेशा कहते थे कि तुम-जानते-हो-कौन पॉटर को खुद मारना चाहता है। पहरेदारों को ज़्यादा ख़तरा है, क्योंकि प्राणभक्षी उनकी जान लेना चाहेंगे।’
यह सुनकर मंडंगस को कोई ख़ास तसल्ली नहीं हुई, लेकिन तब तक मुडी अपने चोगे के भीतर से आधा दर्जन अंडाकार गिलास निकाल रहे थे। सबको एक-एक गिलास थमाकर उन्होंने सबमें थोड़ा-थोड़ा भेसबदल काढ़ा डाल दिया।
‘चलो, एक साथ …’
रॉन, हर्माइनी, फ्रेड, जॉर्ज, फ्लर और मंडंगस ने काढ़ा पी लिया। जब काढ़ा उनके गले से टकराया, तो सभी ने ऊह-आह की और मुँह बनाया : तत्काल उनके पूरे शरीर में बुलबुले उठने लगे और मांस गर्म मोम की तरह पिघलकर आकार बदलने लगा। हर्माइनी और मंडंगस लंबे हो रहे थे। रॉन, फ्रेड और जॉर्ज छोटे हो रहे थे। उनके बाल काले हो रहे थे। हाइनी और फ्लर के बाल उनकी खोपड़ियों के भीतर जा रहे थे।
। मूडी इस तरफ ध्यान दिए बिना झुककर अपने बड़े झोलों की रस्सियाँ खोल रहे थे। जब वे दोबारा सीधे खड़े हुए, तो उनके सामने छह हैरी पॉटर हांफते हुए खड़े थे।
फ्रेड और जॉर्ज ने एक-दूसरे की ओर मुड़कर एक साथ कहा। ‘वाह – हम तो एक जैसे हैं!
‘क्या पता, वैसे मुझे लगता है कि मैं अब भी तुमसे ज़्यादा अच्छा दिखता हूँ,’ फ्रेड ने केतली में अपना प्रतिबिंब देखते हुए कहा।
‘ओह,’ फ्लर माइक्रोवेव ओवन में अपनी शक्ल देखते हुए बोली, ‘बिल, मेरी तरफ़ मत देखना – मैं बहुत बुरी दिख रही हूँ।’ ,
‘जिनके कपड़े थोड़े ढीले हो गए हों, उनके लिए मेरे पास छोटे कपड़े हैं,’ मूडी ने पहले झोले की तरफ़ इशारा किया, ‘और जिनके कपड़े तंग हो गए हों, उनके लिए ढीले कपड़े भी हैं। चश्मे मत भूलना। साइड पॉकेट में छह चश्मे हैं। और जब तुम लोग कपड़े बदल लो, तो दूसरे बोरे में रखा । सामान उठा लेना।’
असली हैरी ने सोचा कि यह शायद उसके द्वारा देखी गई सबसे विचित्र चीज़ थी, हालाँकि उसने बहुत अजीब चीजें देखी थीं। उसने अपने छह हमशक्लों को झोलों में से कपड़े बाहर निकालते, चश्मे लगाते और अपने असली कपड़ों को झोले में दूँसते देखा। उसका यह कहने का मन हो
हैरी पॉटर
रहा था कि वे बेशर्मी से कपड़े न बदलें, बल्कि उसके शरीर के प्रति थोड़ा सम्मान दिखाएँ। यह स्पष्ट था कि अपना शरीर दिखाने में उन्हें शर्म आती. लेकिन हैरी का शरीर दिखाने में उन्हें ज़रा भी संकोच नहीं हो रहा था।
‘मैं जानता था कि जिनी ने उस टैटू के बारे में झूठ बोला था,’ रॉन ने अपने नंगे सीने की तरफ़ देखते हुए कहा।
‘हैरी, तुम्हारी आँखें तो बहुत ही कमज़ोर हैं,’ हाइनी चश्मा लगाते हुए बोली।
कपड़े बदलने के बाद नक़ली हैरियों ने दूसरे बोरे में से बैग और उल्लू के पिंजरे निकाले, जिनमें से हर एक में रुई से बना सफ़ेद उल्लू था।
अच्छी बात है, मूडी ने कहा, जब आखिरकार सातों हैरी कपड़े पहनकर, चश्मा लगाकर और सामान उठाकर उनके सामने तैयार दिखने लगे। ‘जोड़ियाँ इस तरह हैं : मंडंगस मेरे साथ जाएगा, झाडू पर -‘
‘मैं आपके साथ क्यों जाऊँगा?’ पिछले दरवाज़े के सबसे क़रीब खड़े हैरी ने पूछा।
‘क्योंकि तुम पर निगरानी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है,’ मूडी गुर्राकर बोले और निश्चित रूप से उनकी जादुई आँख मंडंगस पर ही टिकी रही, जब उन्होंने आगे कहा, ‘आर्थर और फ्रेड -‘
‘मैं जॉर्ज हूँ,’ उस जुड़वाँ भाई ने कहा, जिसकी तरफ़ मूडी इशारा कर रहे थे। ‘हैरी बनने के बाद भी क्या आप हमें नहीं पहचान सकते हैं ?’ 1
‘माफ़ करना, जॉर्ज
‘मैं तो मज़ाक़ कर रहा था, मैं दरअसल फ्रेड ही हूँ -‘
‘मज़ाक़ छोड़ो!’ मूडी गुर्राए। ‘दूसरे जुड़वाँ भाई, तुम जॉर्ज या फ्रेड या जो भी हो – तुम रीमस के साथ रहोगे। मिस डेलाकोर –
‘मैं फ़्लर को थेस्ट्रॉल पर लेकर जा रहा हूँ,’ बिल ने कहा। ‘उसे झाडू की सवारी पसंद नहीं है।’
फ़्लर ने बिल के पास वाले स्टैंड तक जाकर उसे याचना और दासता भरे भाव से देखा। हैरी ने पूरे दिल से उम्मीद की कि यह भाव उसके चेहरे पर दोबारा कभी नज़र न आए।
‘मिस ग्रेजर किंग्सले के साथ, थेस्ट्रॉल पर ही -‘ 1
हाइनी ने आश्वस्त होकर किंग्सले की तरफ़ देखा और मुस्करा दी। हैरी जानता था कि हाइनी को भी झाडू की सवारी करने में ज्यादा आत्मविश्वास नहीं था।
‘तो अब तुम और मैं बचते हैं, रॉन!’ टौंक्स ने उत्साह से कहा और रॉन की तरफ़ हाथ हिलाते समय एक मग-ट्री गिरा दिया।
रॉन हर्माइनी जितना खुश नहीं दिख रहा था।
‘ ‘और तुम हमारे साथ रहोगे, हैरी। ठीक है?’ हैग्रिड ने थोड़े तनाव में दिखते हुए कहा। ‘हम लोग बाइक पर चलेंगे। देखो, झाडू और थेस्ट्रॉल हमारा वज़न नहीं सँभाल सकते। सीट पर हमारे बैठने के बाद तुम्हारे लिए ज़्यादा जगह नहीं बचेगी, इसलिए तुम साइडकार में बैठोगे।’
+ ‘यह बहुत बढ़िया है, हैरी ने कहा, हालाँकि यह पूरी तरह सच नहीं था।
‘हमें लगता है कि प्राणभक्षियों को तुम्हारे झाडू पर रहने की उम्मीद होगी,’ मूडी ने कहा, जिन्हें अंदाज़ा हो गया था कि हैरी कैसा महसूस कर रहा था। ‘स्नेप ने अब तक उन्हें तुम्हारे बारे में वह हर बात बता दी होगी, जो पहले नहीं बता पाया होगा। इसलिए मैं शर्त लगाता हूँ कि अगर हम प्राणभक्षियों से टकराते हैं, तो वे उस पॉटर को चुनेंगे, जो झाडू पर उड़ने में माहिर दिख रहा होगा। तो फिर ठीक है,’ उन्होंने नक़ली पॉटर के कपड़ों वाले बोरे को बाँधते हुए कहा और दरवाज़े तक सबसे आगे गए, ‘मैं तीन मिनट का समय देता है। उसके बाद हम यहाँ से चलेंगे। पीछे वाले दरवाजे पर ताला लगाने से कोई फायदा नहीं है। अगर प्राणभक्षी तलाश करते हुए यहाँ आए, तो ताला उन्हें रोक नहीं पाएगा चलो …’ …
हैरी अपना बैग, फ़ायरबोल्ट और हेडविग का पिंजरा उठाने के लिए जल्दी से हॉल में गया, ताकि दूसरों के साथ पीछे वाले बगीचे में पहुँच सके। हर तरफ़ झाडुएँ निकल रही थीं। हाइनी किंग्सले की मदद से एक बड़े, काले थेस्ट्रॉल पर बैठ चुकी थी। दूसरे थेस्ट्रॉल पर फ़्लर बिल के साथ बैठी थी। हैग्रिड चश्मा लगाकर मोटरसाइकल के पास तैयार खड़ा था।
‘क्या यही है ? क्या यही सिरियस की बाइक है ?’
‘हाँ, हैग्रिड ने हैरी से मुस्कराते हुए कहा। और आखिरी बार जब तुम इस पर सवार हुए थे, तब हम तुम्हें अपने एक हाथ की मुट्ठी में बंद कर सकते थे!’
साइडकार में बैठते समय हैरी को थोडे अपमान का एहसास हुआ। वह बाकी सबसे कई फुट नीचे था। रॉन उसे साइडकार में बच्चे की तरह बैठा देखकर हँसा। बैग और झाडू को अपने पैरों के पास नीचे रखने के बाद
हैरी पॉटर
हैरी ने हेडविग का पिंजरा घुटनों के बीच रख लिया। यह बहुत परेशानी भरा था।
‘आर्थर ने इसमें थोड़ी छेड़छाड़ की है,’ हैग्रिड ने कहा, जिसे हैरी की परेशानी का ज़रा भी एहसास नहीं था। वह मोटरसाइकल पर सवार हो गया, जो थोड़ी चरमराई और कुछ इंच नीचे धंस गई। ‘अब इसके हैंडलबार में कुछ नई करामातें आ गई हैं। यह वाला बटन हमारा विचार था।’
उसने अपनी मोटी उँगली से स्पीडोमीटर के पास वाले एक बैंगनी बटन की तरफ़ इशारा किया।
‘ज़रा सावधानी से, हैग्रिड,’ मिस्टर वीज़्ली ने कहा, जो पास ही अपनी झाडू पकड़े खड़े थे। ‘मुझे अब भी यक़ीन नहीं है कि ऐसा करना ज़रूरी था। निश्चित रूप से इसका इस्तेमाल सिर्फ आपातकालीन परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए।’
‘तो फिर ठीक है,’ मूडी बोले। ‘सभी लोग तैयार हैं ? मैं चाहता हूँ कि हम सब एक ही समय पर चलें, वरना ध्यान भटकाने का लक्ष्य नाकामयाब हो जाएगा।’
सभी तैयार हो गए।
‘कसकर पकड़ो, रॉन,’ टौंक्स ने कहा और हैरी ने देखा कि टौंक्स की कमर कसकर पकड़ते समय रॉन ल्यूपिन की तरफ़ अपराधी भाव से देख रहा था। हैग्रिड ने किक मारकर मोटरसाइकल स्टार्ट कर दी : यह किसी ड्रैगन की तरह गरजी और साइडकार थरथराने लगी।
‘सभी को शुभकामनाएँ,’ मूडी चिल्लाए। ‘सभी लगभग एक घंटे बाद रॉन के घर मिलते हैं। तीन की गिनती पर। एक दो … तीन।’
मोटरसाइकल की भारी गर्जना हुई और हैरी की साइडकार में ज़ोर का झटका लगा। वह तेज़ी से हवा में उठ रहा था। उसकी आँखों में हल्का सा पानी आ रहा था। उसके बाल चेहरे से टकराकर पीछे की तरफ़ उड़ रहे थे। उसके चारों तरफ़ झाडुएँ ऊपर उठ रही थीं। एक थेस्ट्रॉल की लंबी, काली पूँछ उसके पास से निकली। हेडविग के पिंजरे और बैग के कारण उसके पैर साइडकार में हिल तक नहीं सकते थे और उनमें अभी से दर्द होने लगा था तथा वे सुन्न होने लगे थे। वह इतने कष्ट में था कि प्रिविट ड्राइव के मकान नंबर चार की आख़िरी झलक देखना तक भूल गया। जब तक उसने साइडकार के कोने से देखा, तब तक देर हो चुकी थी और वह यह नहीं बता सकता था कि यह कौन सा मकान था। वे लोग आसमान में ऊँचे
और ऊँचे उठते चले गए –
और तभी, अचानक हवा में से, शून्य में से कुछ लोग निकले और उन्हें घेर लिया। कम से कम तीस नक़ाबपोश आकृतियों ने बीच हवा में एक बड़ा घेरा बना रखा था, जिनके बीच में मायापंछी का समूह हवा में उठा था, जिसे इस बात का पता नहीं था
– हर तरफ़ चीखें सुनाई दे रही थीं और हरी रोशनी के धमाके हो रहे थे। हैग्रिड चीखा और मोटरसाइकल उल्टी हो गई। हैरी को ज़रा भी एहसास नहीं रहा कि वे कहाँ थे। उसके सिर के ऊपर स्ट्रीट लाइट्स दिख रही थीं, उसके चारों ओर चीखें सुनाई दे रही थी और वह जान बचाने के लिए साइडकार को कसकर पकड़े था। हेडविग का पिंजरा, फ़ायरबोल्ट और बैग घुटनों के नीचे से फिसलने लगे –
‘नहीं – हेडविग!
झाडू ज़मीन की तरफ़ गिरने लगी, लेकिन जब मोटरसाइकल लहराकर दोबारा सही स्थिति में आई, तो उसने समय रहते अपने बैग के फीते और पिंजरे के ऊपरी हिस्से को पकड़ लिया। एक सेकंड की राहत … और फिर हरी रोशनी का एक और धमाका। उल्लू चीख़ी और पिंजरे में नीचे गिर गई।
‘नहीं – नहीं!’
मोटरसाइकल तेज़ी से आगे बढ़ी। जब हैग्रिड उनके घेरे को धमाके से भेदता हुआ निकला, तो हैरी ने नकाबपोश प्राणभक्षियों को तितर-बितर होते देखा। ,
‘हेडविग – हेडविग –
लेकिन उल्लू अपने पिंजरे के फ़र्श पर किसी खिलौने की तरह स्थिर और बेजान पड़ी रही। हैरी उसे अंदर नहीं रख पाया और दूसरों की चिंता में दहशत में आ गया। उसने अपने कंधे के पीछे देखा। वहाँ उसे बहुत से लोग और हरी रोशनियाँ दिख रही थीं। झाडुओं पर दो जोड़ी लोग कुछ दूर उड़ रहे थे, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाया –
‘हैग्रिड, हमें वापस लौटना होगा, वापस लौटना होगा!’ इंजन की गरज के ऊपर से चिल्लाते हुए उसने अपनी छड़ी बाहर निकाली, हेडविग के पिंजरे को दोबारा फ़र्श पर रखा और यह मानने से इंकार कर दिया कि वह मर गई है। ‘हैग्रिड, मुड़ो!’ 7
हैरी पॉटर
‘हमारा काम तुम्हें सुरक्षित पहुँचाना है, हैरी!’ हैग्रिड रफ्तार बढ़ाते हुए चिंघाड़ा।
‘रुको – रुको!’ हैरी चिल्लाया। लेकिन जैसे ही वह पीछे देखने के लिए मुड़ा, हरी रोशनी की दो लपटें उसके बाएँ कान के पास से गुज़री। चार प्राणभक्षी घेरा छोड़कर उनका पीछा करने लगे थे। वे हैग्रिड की चौड़ी पीठ पर निशाना साध रहे थे। हैग्रिड इधर-उधर हटकर बच रहा था, लेकिन प्राणभक्षी बाइक के पीछे-पीछे उड़ रहे थे। उनके मारे शापों से बचने के लिए हैरी को साइडकार में नीचे झुकना पड़ा। जैसे-तैसे ऊपर होकर वह चिल्लाया, ‘स्तब्धो!’ उसकी छड़ी से लाल लपट निकली, जिससे बचने के लिए जब पीछा करने वाले चारों प्राणभक्षी इधर-उधर हुए, तो उनके बीच में एक ख़ाली जगह बन गई।
‘कसकर पकड़ना, हैरी, इससे काम हो जाएगा!’ हैग्रिड गरजा और उसने अपनी मोटी उँगली ईंधन की सुई के पास वाले हरे बटन पर रख दी। एक्जॉस्ट पाइप में से ईंट की एक ठोस दीवार बाहर निकली। गर्दन घुमाकर हैरी ने इसे बीच हवा में फैलते देखा। तीन प्राणभक्षी दिशा बदलकर इससे बच गए, लेकिन चौथा इतना खुशक़िस्मत नहीं था। वह नज़रों से ओझल हो गया और फिर इसके पीछे किसी चट्टान की तरह गिर गया; उसकी झाडू चकनाचूर हो चुकी थी। उसके साथ वाला एक प्राणभक्षी उसे बचाने के लिए धीमा हो गया, लेकिन हवा में उठी दीवार के साथ वे भी अँधेरे में खो गए, जब हैग्रिड हैंडल की तरफ़ नीचे झुका और उसने बाइक की रफ्तार तेज़ कर दी।
बाकी बचे हुए दो प्राणभक्षियों ने जानलेवा शाप मारे, जो हैरी के सिर के पास से उड़ते हुए गुज़र गए। वे हैग्रिड पर निशाना साध रहे थे। हैरी ने इसका जवाब स्तब्धीकरण मंत्रों से दिया : लाल और हरी लपटें बीच हवा में टकराईं, जिससे रंग-बिरंगी चिंगारियाँ निकलीं। हैरी को इससे पटाखों की याद आ गई। उसे लग रहा था कि नीचे देखने वाले मगलू भी इन्हें पटाखे ही मान रहे होंगे और उन्हें अंदाज़ा भी नहीं होगा कि दरअसल क्या हो रहा है। 1
‘लो एक बार फिर करते हैं, हैरी, पकड़े रहना!’ हैग्रिड एक और बटन दबाते हुए चिल्लाया। इस बार बाइक के एक्जॉस्ट में से एक बड़ी जाली निकली, लेकिन प्राणभक्षी इसके लिए तैयार थे। वे घूमकर इससे बचने में कामयाब हो गए। उनका जो साथी बेहोश दोस्त को बचाने के लिए ?
सात पॉटर
पीछे रुक गया था, वह भी अब अचानक अँधेरे में से निकलकर उनके साथ आ गया। अब तीनों प्राणभक्षी मोटरसाइकल का पीछा कर रहे थे और धड़ाधड़ शाप मारे जा रहे थे।
‘इससे काम हो जाएगा, हैरी, कसकर पकड़ना!’ हैग्रिड गरजा और हैरी ने देखा कि उसने अपना पूरा हाथ स्पीडोमीटर के पास वाले बैंगनी बटन पर दे मारा।
एक भयंकर गरज के साथ एक्जॉस्ट में से ड्रैगन की सफ़ेद-नीली आग निकली और मोटरसाइकल गोली की रफ्तार से आगे बढ़ी। हैरी ने देखा कि प्राणभक्षी घातक लपट से बचने के लिए घूमकर ओझल हो गए। उसी समय उसे साइडकार में ख़तरनाक झटका महसूस हुआ। बाइक को साइडकार से जोड़ने वाला धातु का जोड़ अचानक बढ़ी तेज़ गति के झटके के कारण टूट गया था।
‘सब ठीक है, हैरी!’ हैग्रिड चिल्लाया, जो अचानक बढ़ी गति के कारण मोटरसाइकल पर पीठ के बल लेटा था। अब गाड़ी अपने आप चल रही थी और इसके धुएँ के बीच साइडकार बुरी तरह घूमने लगी थी।
‘हम सँभालते हैं, हैरी, चिंता मत करो!’ हैग्रिड चिल्लाया और उसने अपनी जैकेट की जेब से फूल वाली गुलाबी छतरी निकाली।
‘हैग्रिड! ठहरो! मैं करता हूँ!’ ‘मरम्मतो।’
एक कानफोडू धमाका हुआ और साइडकार बाइक से पूरी तरह अलग हो गई। मोटरसाइकल की तीव्र गति के झटके से हैरी आगे की तरफ़ उछल गया, फिर साइडकार की ऊँचाई कम होने लगी
हताशा में हैरी ने अपनी छड़ी साइडकार की तरफ़ की और चिल्लाया, ‘विंगार्डियम लेवियोसा।’
साइडकार किसी कॉर्क की तरह उठी। इसे चलाना संभव नहीं था, लेकिन कम से कम यह हवा में तो थी। बहरहाल, यह राहत पल भर की ही थी, क्योंकि तभी बहुत से शाप उसके पास से गुज़रने लगे। तीनों प्राणभक्षी क़रीब आ रहे थे।
‘हम आ रहे हैं. हैरी!’ हैग्रिड अँधेरे में से चिल्लाया, लेकिन साइडकार दोबारा नीचे हो रही थी : हैरी ने झुककर आने वाली आकृतियों पर छड़ी से निशाना साधा और चिल्लाया, ‘बाधितो!’ ,
हैरी पॉटर
मंत्र बीच वाले प्राणभक्षी के सीने पर पड़ा। एक पल के लिए तो वह मूर्खतापूर्ण ढंग से बाज की तरह बीच हवा में तैरता दिखा, जैसे किसी अदृश्य बाधा से टकरा गया हो : उसका एक साथी उससे टकराते-टकराते बचा
फिर साइडकार तेज़ी से नीचे गिरने लगी और बचे हुए प्राणभक्षी ने हैरी पर इतना करीबी शाप मारा कि उसे साइडकार की किनारी के नीचे सिर झुकाना पड़ा, जिससे उसका एक दाँत टूटकर सीट के किनारे पर गिर गया
‘हम आ रहे हैं, हैरी, हम आ रहे हैं!’
एक विशाल हाथ ने हैरी के दुशालों को पीछे से पकड़ा और उसे नीचे गिरती साइडकार से बाहर निकाल लिया। मोटरसाइकल की सीट पर बैठते हुए हैरी ने साइडकार से अपना बैग खींचकर निकाल लिया। उसने पाया कि वह हैग्रिड की पीठ से पीठ टिकाकर बैठा है। जब वे बाक़ी बचे दोनों प्राणभक्षियों से दूर होकर ऊपर की तरफ़ उड़े, तो हैरी ने अपने मुँह से खून थूका और गिरती हुई साइडकार की तरफ़ छड़ी तानकर चिल्लाया, ‘अग्नि-विस्फोटम्!’
जब साइडकार में विस्फोट हुआ, तो उसे हेडविग के लिए भयंकर अफ़सोस हुआ। साइडकार के सबसे पास वाला प्राणभक्षी धमाके के कारण झाडू पर से गिर गया और ओझल हो गया। उसका साथी भी पीछे रह गया और नज़र नहीं आ रहा था।
‘हैरी, हमें अफ़सोस है, हमें अफ़सोस है,’ हैग्रिड कराहा। हमें खुद इसकी मरम्मत करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी – तुम्हारे पास जगह नहीं है –
‘कोई दिक्कत नहीं, बस उड़ते रहो!’ हैरी चिल्लाया, जब दो और प्राणभक्षी अँधेरे को चीरते हुए क़रीब आने लगे।
जब शाप दोबारा उड़कर उनकी ओर आने लगे, तो हैग्रिड दिशा बदलकर और लहराकर गाड़ी चलाने लगा। हैरी जानता था कि उसके इतने असुरक्षित तरीके से बैठे रहने के कारण हैग्रिड दोबारा ड्रैगन की आग वाला बटन दबाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। हैरी ने अपना पीछा करने वालों पर स्तब्धीकरण मंत्रों की बौछार करके उन्हें बमुश्किल खुद से दूर रखा। फिर उसने उन पर एक और बाधा मंत्र मारा। सबसे क़रीब वाला प्राणभक्षी इससे बचने के लिए लहराया, जिससे उसका नक़ाब उतर गया
और अगले स्तब्धीकरण मंत्र की लाल लपट में हैरी ने स्टैनले शनपाइक यानी स्टैन का अजीब सा भावहीन चेहरा देखा।
‘निरस्त्र भव!’ हैरी चिल्लाया।
‘यही है, यही है, असली हैरी यही है!
‘
मोटरसाइकल के इंजन की गरज के बावजूद नक़ाबपोश प्राणभक्षी की चिल्लाहट हैरी तक पहुँच गई। अगले ही पल पीछा करने वाले दोनों प्राणभक्षी नीचे की ओर ओझल हो गए।
‘हैरी, क्या हुआ ?’ हैग्रिड गरजा। ‘वे कहाँ चले गए ?’ ‘मुझे नहीं पता!’
लेकिन हैरी को डर लगने लगा था। नक़ाबपोश प्राणभक्षी ने चिल्लाकर कहा था, ‘असली हैरी यही है’; उसे कैसे पता चला ? उसने अँधेरे में चारों तरफ़ घूरा और अनजान ख़तरे को महसूस किया। प्राणभक्षी कहाँ चले गए थे?
अपनी सीट पर मुश्किल से घूमकर उसने अपना चेहरा आगे की तरफ़ कर लिया और हैग्रिड के जैकेट के पिछले हिस्से को खींचा।
‘हैग्रिड, दोबारा ड्रैगन की आग वाला बटन दबा दो। यहाँ से जल्दी चलो!’
‘कसकर पकड़ लो, हैरी!’
एक बार फिर एक ज़ोरदार कानफोडू गरज हुई और एक्ज़ॉस्ट से सफ़ेद-नीली आग निकली। हैरी सीट पर बहुत कम जगह में बैठा था, इसलिए वह पीछे की तरफ़ फिसलने लगा। हैग्रिड खिसककर पीछे आ गया था और बड़ी मुश्किल से हैंडल को पकड़ पा रहा था –
‘हैरी. हमें लगता है कि हम उनसे बच निकले हैं। हमें लगता है कि हमने किला फ़तह कर लिया है!’ हैग्रिड चिल्लाया। ।
लेकिन हैरी को भरोसा नहीं था। पीछा करने वाले प्राणभक्षियों की तलाश में दाएँ-बाएँ देखते समय डर उस पर हावी हो गया। उसे यक़ीन था कि वे ज़रूर आएँगे … वे पीछे क्यों रह गए ? उनमें से एक के पास अब भी छड़ी थी जब हैरी ने स्टैन को निरस्त्र करने की कोशिश की थी, तो उसने असली हैरी यही है… .कहा था
‘हम बस वहाँ पहुँच ही गए हैं, हैरी, हम बस पहुँच ही गए हैं!’ हैग्रिड । चिल्लाया
हैरी पॉटर
हैरी को मोटरसाइकल की ऊँचाई कुछ कम होने का एहसास हुआ,
हालाँकि ज़मीन की रोशनियाँ अब भी सितारों जितनी दूर दिख रही थीं। फिर उसके माथे का निशान आग की तरह जलने लगा, जब बाइक के दोनों तरफ़ एक-एक प्राणभक्षी ने मोर्चा संभाल लिया और पीछे से आए दो मारक शाप हैरी से बस कुछ मिलीमीटर दूर से निकल गए –
और फिर हैरी ने उसे देख लिया। वोल्डेमॉर्ट झाडू या थेस्ट्रॉल के बिना हवा में धुएँ की तरह उड़ रहा था। उसका साँप जैसा चेहरा अँधेरे में चमक रहा था, उसकी सफ़ेद उँगलियों में छड़ी दबी थी
हैग्रिड दहशत में चीखा और उसने मोटरसाइकल की दिशा सीधे नीचे की ओर कर दी। जान बचाने के लिए हैरी ने घुमड़ती रात में स्तब्धीकरण मंत्रों की बौछार कर दी। उसने एक शरीर को अपने पास गिरते देखा और वह समझ गया कि एक प्राणभक्षी तो कम हुआ। बहरहाल, तभी उसे एक धमाका सुनाई दिया और इंजन से चिंगारियाँ निकलती दिखीं। मोटरसाइकल हवा में घूम रही थी और पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी
रोशनी की हरी लपटें उनके पास से फिर निकलीं। हैरी को ज़रा भी पता नहीं था कि आसमान किस तरफ़ था और ज़मीन किस तरफ़। उसका निशान अब भी जल रहा था। उसे लग रहा था कि वह किसी भी पल मर सकता है। झाडू पर एक नकाबपोश आकृति उससे कुछ फुट दूर थी। हैरी ने उस आकृति को अपनी बाँह उठाते देखा ‘नहीं।’
आवेश भरी चीख़ के साथ हैग्रिड ने बाइक से कूदकर प्राणभक्षी पर छलाँग लगा दी। दहशत में हैरी ने हैग्रिड और प्राणभक्षी को नीचे गिरकर ओझल होते देखा। उन दोनों का बोझ झाडू के लिहाज़ से बहुत ज़्यादा था – गिरती मोटरसाइकल को अपने घुटनों से मुश्किल से पकड़ते समय हैरी ने वोल्डेमॉर्ट की चीख सुनी, ‘मेरा शिकार!’ –
अब खेल ख़त्म हो गया था। वह यह देख या सुन नहीं सकता था कि वोल्डेमॉर्ट कहाँ था। उसे एक और प्राणभक्षी के रास्ते से हटने की झलक दिखाई दी और फिर उसने सुना, ‘मृत्यु -‘
जब सिर के निशान के दर्द के कारण हैरी की आँखें बंद हो गईं, तो उसकी छड़ी ने अपने आप हरकत की। उसने महसूस किया कि छड़ी किसी बड़े चुंबक की तरह उसके हाथ को ऊपर कर रही है। उसने आधी मुंदी
सात पॉटर
पलकों से सुनहरी आग की लपट देखी, एक तड़ाक की आवाज़ सुनी और फिर गुस्से भरी चीख़ सुनी। बचा हुआ प्राणभक्षी चिल्लाया। वोल्डेमॉर्ट चीखा, ‘नहीं!’ हैरी की नाक ड्रैगन की आग वाले बटन से एक इंच दूर थी। उसने अपने छड़ीविहीन हाथ से उस पर मुक्का मार दिया। तत्काल मोटरसाइकल ने हवा में लपटें निकाली और सीधे ज़मीन की तरफ़ चल दी।
‘हैग्रिड!’ हैरी मोटरसाइकल को पूरी ताक़त से पकड़ते हुए चिल्लाया, ‘हैग्रिड – आगमनो हैग्रिड!’
मोटरसाइकल तेज़ी से ज़मीन की तरफ़ चल दी। हैंडल पर चेहरा रखकर हैरी दूर की रोशनियों को क़रीब आते देख सकता था। वह गिरने वाला था, लेकिन कुछ नहीं कर सकता था। उसे पीछे से किसी की चीख़ सुनाई दी –
‘तुम्हारी छड़ी, सेल्विन, मुझे अपनी छड़ी दो!’ }
उसने वोल्डेमॉर्ट को देखने से पहले उसे अपने पीछे महसूस किया। कनखियों से उसने लाल आँखों में घूरा और उसे यक़ीन था कि वह जिंदगी में इसके बाद कुछ नहीं देख पाएगा : वोल्डेमॉर्ट उसे एक बार फिर शाप देने की तैयारी कर रहा था
लेकिन तभी वोल्डेमॉर्ट ओझल हो गया। हैरी ने नीचे देखा : हैग्रिड ज़मीन पर हाथ-पैर फैलाए पसरा पड़ा था। उससे टक्कर न हो जाए, इस कोशिश में हैरी ने हैंडल को कसकर खींचा और ब्रेक की तलाश की, लेकिन ज़मीन को हिलाने वाले कानफोडू धमाके के साथ वह कीचड़ भरे पोखर में गिर गया।